September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ठेकेदार ने पानी टंकी के फाउंडेशन में राजमिस्त्री का शव दफन कर खड़ा कर दिया पानी टंकी,,,पुलिस ने पानी टंकी गिराकर खुदाई कर किया कंकाल बरामद…

सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से तीन माह पूर्व लापता राजमिस्त्री युवक का शव मैनपाट में बने पानी टंकी के नीचे फांउडेशन में दफन मिला। शुक्रवार को पुलिस ने पानी टंकी गिराकर जेसीबी से फांउडेशन की खुदाई कराई तो युवक का कंकाल बरामद हुआ।पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराएगी।मामले में पुलिस ने दो दिनों से तीन संहेदियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ।


         मामला सरगुजा जिले में सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उलकिया का है। जहाँ ठेकदार अभिषेक पांडेय एवं साथियों के द्वारा हाई स्कूल बिल्डिंग का कार्य कराया जा रहा था।तीन माह पूर्व निर्माण कार्य स्थल से छड़,सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामाग्री की चोरी हो गई थी। जिसके बाद 07 जून को ठेकेदार एवं उसके साथियों ने चोरी के संदेह पर दीपेश उर्फ संदीप को उठाया एवं उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए।
8 जून को ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने सीतापुर थाने में शिकायत की थी कि दीपेश और विकास नामक युवकों ने निर्माण स्थल से छड़ की चोरी की और बेच दिया है।इसी बीच जब दीपेश काफी दिनों तक घर नही पहुँचा तो दीपेश की पत्नी सलीमा लकड़ा ने 16 जून को सीतापुर थाने में अपने पति के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई।गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन लेकर उसकी तलाश कर रही थी। उसका मोबाइल गुजरात, गोवा एवं मुंबई में कुछ समय के लिए ऑन हुआ था।तीन माह से लापता संदीप लकड़ा का लोकेशन बाहर मिल रहा था।


         मामला अगस्त माह में फिर से चर्चा में आया, जब सर्व आदिवासी समाज ने संदीप लकड़ा की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की एवं थाने का घेराव किया। पुलिस ने मामले में ठेकेदार अभिषेक पांडये, प्रत्युश पांडेय सहित अन्य सथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और आदिवासी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर नए सिरे से जाँच शुरू की। सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने मामले में नए सिरे से पड़ताल के निर्देश दिए। मोबाइल लोकेशन स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने ठेकेदार प्रत्युश पांडेय व 3 सहयोगियों को हिरासत में लिया। एएसपी अमोलक सिंह, सीएसपी रोहित शाह की टीम ने ठेकेदार के सहयोगियों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने संदीप लकड़ा की हत्या कर मैनपाट के लुरैना में निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे फांउडेशन में गाड़ने की जानकारी दी।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जब पानी टंकी को गिराकर जेसीबी से खुदाई की तो तीन माह पूर्व लापता राजमिस्त्री युवक का शव मैनपाट में बने पानी टंकी के नीचे फांउडेशन में दफन मिला। शुक्रवार को पुलिस ने पानी टंकी गिराकर जेसीबी से फांउडेशन की खुदाई कराई तो युवक का कंकाल 15 फुट निचे बरामद हुआ। पुलिस युवक की शिनाख्त के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराएगी। मामले में पुलिस ने दो दिनों से तीन संहेदियों को हिरासत में रखकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ।


पानी टंकी के फांउडेशन में गड़ा मिला संदीप का कंकाल :- गुरुवार को पुलिस ने जब संदेहियों के से पुछताछ की तो मामले सामने आया जिसके बाद शुक्रवार को पानी टंकी के फांउडेशन में संदीप का कंकाल मिला। गुरूवार को संदेहियों को लेकर पुलिस टीम लुरैना भी पहुंची। प्रत्युश पांडेय ने पुलिस को बताया कि हजारों रुपये के सामानों की चोरी की घटना पर नाराज़गी थी। संदीप की उन्होंने पिटाई की थी एवं उसे अपने पास रखा हुआ था जहाँ सुबह संदीप मर गया।जिसके बाद आरोपियों ने उसे लुरैना में पानी टंकी के फांउडेशन में दफन कर दिया था।


        परिजनों ने शव की शिनाख्त उसके कपड़ों से की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीतापुर क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सरगुजा एसपी योगेश पटेल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी मौके पर पहुँचे थे। शव मिलने से परिवार की उम्मीदें टूट गईं,परिजन कंकाल देखकर फफक फफक कर रो पड़े।


         आरोपियों ने जिस तरह से पानी टंकी के नीचे शव को दफन किया था, उससे उन्हें पकड़े जाने का भय नहीं था। आरोपियों ने शव को दफन कर फाउंडेशन तैयार कराया एवं उपर नल जल योजना की पानी टंकी बना दी थी। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में ठेकेदार के सहयोगी टूट गए और गुनाह कबूल कर लिया।
       सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने कहा आरोपियों ने संदीप को पीट-पीटकर मार डाला गया। लुरैना तिब्बती कैंप के पास बड़कापारा में नल जल योजना के तहत पानी टंकी बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में शव को डालकर उसे दफन कर दिया। पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया है। मामले में चार आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, दो अन्य फरार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!