September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर में होने वाली जन मन मेगा इवेंट में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ स्थगित…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में 07 सितंबर को जनमन योजना के तहत होने वाली मेगा इवेंट कार्यक्रम स्थगित हो गया है। पिछले एक सप्ताह से बलरामपुर कलेक्टर मंत्री सहित विधायक के द्वारा राजपुर में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के लिए स्थल निरीक्षण कर तैयारियां युद्ध स्तर पर कराया जा रहा था जिसमें जिले सहित राजपुर ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित कर तैयारियां कराई जा रही थी। पूरे शहर को चकाचौंध करने में जिले स्तर के अधिकारी लगातार पिछले छः दिनों से लगे हुए थे।

राजपुर में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस,शहर की कई सड़कें सहित विभागीय कार्यालयों की रंगरोगन का भी कार्य बड़ी ही तेजी से कराया जा रहा था।राजपुर के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआपारा के मैदान में विशाल डोम सहित बेरिकेड्स भी लगाया जा रहा था।लेकिन आज अचानक से रायपुर से आये डोम को कम्पनी के द्वारा खोला जा रहा है।इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।डोम लगाने वाले कर्मचारियों से पुछे जाने पर पता चला कि डोम के संचालक द्वारा सूचना दिया गया कि कार्यक्रम स्थगित हो चुकी है टेंट के सभी सामान को समेट कर वापसी जाने का निर्देश हमें मिला है इसलिए हम सारी सामग्री को समेट रहे हैं।


राजपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर बलरामपुर जिला प्रशासन दिल खोल कर खर्च कर रही थी।आपको बतादें कि इस कार्यक्रम के लिए शहर में सालों से रुके हुए विकास कार्य अचानक से युद्ध स्तर पर होने लगी थी,सालों से जिर्णोद्धार की आश जोह रहा कई विभागीय कार्यालय इस दौरान चमचमाने लगी है,शहर की नाली हो या सड़क सभी को दुरुस्त करने अधिकारी एक पैर पे खड़े नजर आए। अब जो भी हो परंतु एक बात है कि मुख्यमंत्री में आगमन की तैयारी में शहर की कई व्यवस्था दुरुस्त हो गई है।इस संबंध में कार्यक्रम स्थगित होने की आधिकारिक पुष्टि तो नही हो पाई है परंतु हाई स्कूल मैदान में लगाये जा रहे डोम खोलने से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थगित हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!