
राजपुर। स्वास्थ्य संस्थाओं का जहां आए दिन शिकायत आते रहती है वहीं एक ओर बलरामपुर ज़िला के राजपुर विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।आस पास के गांवों से आरा स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों को सभी जरूरी जांच, दवाइयां निशुल्क प्रदान किया जा रहा है, वही आयुष्मान कार्ड से भर्ती सुविधा का लाभ मिलने से अस्पताल में बीते तीन माह से लगातार ओपीडी और आईपीडी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
गैरतलब है कि बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत सिंह के दिशा निर्देश एवं राजपुर बीएमओ के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा के स्वास्थ्य अमले द्वारा लगातार शासन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर संचालित जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं का संपूर्ण लाभ मरीजों को प्रदान करने प्रयासरत हैं।



