July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मनाया जा रहा है समाधान समारोह,,,विशेष लोक अदालत 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित…

बलरामपुर न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है, जिसकी परिणति 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के रूप में होगी।
       इस विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। इसके पूर्व राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण/समितियों के माध्यम से सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थों द्वारा पक्षकारों की सहायता की जाएगी, ताकि विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकल सके।
अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं संबंधित सभी पक्षों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया है। पक्षकार इन सुलह बैठकों में प्रत्यक्ष अथवा ऑनलाइन माध्यम से शामिल होकर अपने मामलों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
          अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल कराने हेतु एक गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक पक्षकार भारत के सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट www.sci.gov.in⁠ पर जाकर अथवा दिए गए लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
गूगल फॉर्म लिंक:https://forms.gle/PRWbi6wAPrcgMsZ8⁠ आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।यह पहल न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के साथ-साथ आपसी समझ और सहमति के माध्यम से विवादों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!