July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने बलरामपुर में चलाया जागरूकता अभियान,,,घुमंतु पशुओं को गौशाला में व्यस्थापित करने दिया संदेश…

बलरामपुर। जिले में सड़कों पर घुमंतू मवेशी को व्यवस्थित करने हेतु रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बलरामपुर जिले के चांदो चौक पर जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को किया जागरूक।

   बलरामपुर जिले में मार्गों पर लगातार बढ़ रहे हादसों और मौत के बाद रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मवेशियों को सड़कों से उठाकर बासेन में इनके लिए बनाया गया गौशाला में व्यस्थित करने की प्रक्रिया की जा रही है जहां इन्हें रखा जाएगा। इस तारतम्य में बलरामपुर जिले के चांदो चौक पर घूम घूम कर लोगों को उसके प्रति जागरूक किया गया।

       बलरामपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में आवारा और घुमंतू पशु की संख्या काफी ज्यादा है और लगातार इनके कारण न सिर्फ हादसे होते हैं बल्कि इसमें कई बार मवेशियों और राहगीरों को भी मौत हो जाती है। शाम होते ही सड़कों पर इनकी संख्या इतनी ज्यादा होती है कि आसानी से वाहन निकलना मुश्किल होता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने एक अभियान चलाया है और गौशाला की स्थापना की है।

       रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक शोभा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बलरामपुर जिले में घुमंतु पशुओं के लिए व्यवस्थापित करने का काम किया जा रहा है इस तारतम्य में बलरामपुर जिले के चांदो चौक में घुमंतू मवेशियों के व्यवस्थापित हेतु बासेन स्थित गौशाला में ले जाने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इस गौशाला में एक साथ 200 मवेशियों के रखने की व्यवस्था की गई है जहां उनके चारा पानी की भी व्यवस्था है।

     जनजागरूकता अभियान में नगर पालिका बलरामपुर अध्यक्ष लोधी राम एक्का, भानु प्रकाश दीक्छित जिला महामंत्री भाजपा जिला बलरामपुर सुरेंद्र यादव संचालक रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ,दीनानाथ यादव प्रवक्ता भाजपा बलरामपुर, गौतम सिंह विधायक प्रतिनिधि व पार्षद, विजय प्रताप. सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, राकेश सिंह (मिंटू )पार्षद, शिवाराम पार्षद,संदीप एक्का पार्षद, योगेश गुप्ता पार्षद, cmo नगर पालिका प्रणव राय, पशु विभाग के डॉ अलीशा बेक, डॉ ममता निकुंज, एवं मोबाइल यूनिट की टीम , भोला कुशवाहा रेस्क्यू वाहन टीम से दिनेश कुमार नागेशिया, सीतल दास, छोटू महंत, राजेंद्र महंत एवं नगर के गडमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!