
कुसमी| देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल द्वारा बुधवार को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने ग्राम पंचायत जिगनिया के कोरवा जनजाति आश्रित ग्राम सुपढाका विशेष पिछड़ी जनजाति के ग्रामीणों (कोरवा) के साथ पीएम मोदी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम के सतह मनाया गया। सांसद समेत ग्रामीणों ने पीएम मोदी को दीपो की सहायता से पीएम मोदी जी को जन्मदिवस की मुरुक बधाई मोजी जी 75वीं स्लोगन लिखकर बधाई दी। ग्रामीणों द्वारा पारम्परिक तरीके से बूंदी का केक बनाया गया जिसे सांसद ने स्कूली बच्चों समेत बांस से बने चाकू से केक काटा। सांसद ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या भी सुनी।
जनचौपाल में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी का कार्यकाल भारत के ऐतिहासिक प्रगति से विकास का कार्यकाल है। उनका सेवा काल विकसित भारत के लक्ष्य निर्धारित करने का कार्यकाल भी है और भारत को आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ा करने का भी कार्यकाल है। इस कार्यकाल में न सिर्फ देश की आर्थिक तरक्की हुई बल्कि भारत ने तकनीकी के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराया है। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय ज्ञान विज्ञान की धमक समुद्र की अतल गहराइयों से लेकर चंद्रमा के साउथ पोल तक पहुंची है। उन्होंने ओर कहा कि अब तक किसी चुने हुए प्रधानमंत्री का सर्वाधिक लंबा सेवा काल है। उनका सेवा काल सिर्फ लंबी अवधि का नहीं बल्कि विकास के नए मानक स्थापित करने से लेकर उन्नति की लंबी दूरी तय करने का भी सेवाकाल है। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रतिनिधि संजय जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, अरविंद तिवारी, प्रदीप गुप्ता, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता, नितेश तिवारी, प्रीतम गुप्ता, गोवर्धन पैकरा, लव कुमार, सरपंच मानमती बाई, सीईओ डॉ अभिषेक पांडेय, पीओ विनय तिर्की, सब इंजीनियर अमरेश यादव, खाद्य निरीक्षक छबि पैकरा सहित विशेष जनजाति समुदाय उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए हुआ यज्ञ
भारी बारिश के बाद भी पीएम मोदी जन्मदिवस में ग्रामीणों का उत्साह रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। वही आयोजित कार्यक्रम में विशेष पिछड़े जनजाति के बैगाओ द्वारा विधिविधान से पूजा करके यज्ञ भी किया गया। जिससे प्रधानमंत्री को ईश्वर स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की गई जिससे वह हमारा नेतृत्व और मार्गदर्शन करते रहें। सांसद चिंतामणी ने भी प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हुए हम सब मिलकर उनके “सेवा ही संकल्प” के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

जनमन योजना से हो रहा पिछले क्षेत्र का संर्वागीण विकास
सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा है कि पीएम जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के संर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अधिकतर पीवीटीजी की बसाहट अत्यंत रिमोट क्षेत्र में होने के कारण शासन की ज्यादातर योजनाओं का लाभ इस वर्ग तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप पीवीटीजी के संर्वागीण विकास हेतु इस महत्वाकांक्षी योजना को लाया गया है। जिसमें अधिकारी-कर्मचारी स्वयं पीवीटीजी बसाहटों का चिन्हांकन कर एवं उनके पास जाकर, उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं, ताकि उन्हें भी विकास के माध्यम से राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। योजना के तहत आधार कार्ड, राशन कार्ड, पीएम जनधन खाता, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम मातृ वंदन योजना, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, बिजली, पानी, पक्की सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इन सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन मिशन मोड में तीन वर्ष की अवधि में पूर्ण कर सभी बसाहटों को आवश्यकतानुसार अधोसरंचनात्मक रूप से सुदृढ़ बनाना है।






