September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित,,,सूरजपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया प्रभार…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री ने बलरामपुर में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा को वर्ष 2025-26 में निःशुल्क गणवेश वितरण में हितग्राही छात्रों की संख्या त्रुटिपूर्ण दिए जाने के कारण शासन को हुई अनावश्यक रूप से व्यय भार होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है,निलंबन की अवधि में जिला शिक्षा का अधिकारी को पात्रता अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

      नवा रायपुर के दिनाँक 18/09/25 के आदेशानुसार डी एन. मिश्रा, (मूलपद प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, रामानुजगंज-बलरामपुर (छ.ग.) के द्वारा जिले में वर्ष 2025-26 में निःशुल्क गणवेश वितरण में पात्र हितग्राही 158244 बालक-बालिकाओं हेतु प्राप्त गणवेश 316488 में से 238066 गणवेश का वितरण किया गया। श्री मिश्रा द्वारा हितग्राही छात्रों की संख्या त्रुटिपूर्ण दी गयी है। जिससे वितरण पश्चात् अत्यधिक मात्रा में गणवेश बच जाने से शासन को अनावश्यक व्यय भार हुई है। शेष गणवेश के रखरखाव एवं अनुरक्षण नहीं हो पाने की स्थिति में गणवेश के खराब होने एवं अनुपयोगी हो जाने की संभावना बन गयी है। जिससे शासन को हानि होने की संभावना है। यह स्थिति पूर्व वर्ष मे शेष गणवेश के फलस्वरूप निर्मित होना पाया गया।

       श्री मिश्रा की लापरवाही से पूर्व वर्षों की अवशेष गणवेश का समायोजन न कर इस वर्ष 2025-26 में आपूर्ति के लिये मांग पत्र प्रेषित नहीं किये जाने से अत्यधिक मात्रा में गणवेश शेष पाया गया है। डी.एन. मिश्रा (मूलपद प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, रामानुजगज-बलरामपुर (छ.ग.) के कार्यकाल के दौरान गणवेश वितरण में अनियमितता पायी गई है। यह स्थिति अत्यधिक चिंताजनक एवं श्री मिश्रा के कार्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है।श्री मिश्रा का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार है,अतएव राज्य शासन, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत श्री डी एन. मिश्रा, (मूलपद प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, रामानुजगंज-बलरामपुर (छ.ग.) तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए, इनका मुख्यालय, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, (शिक्षा संभाग) सरगुजा (अम्बिकापुर) नियत किया जाता है। डी एन. मिश्रा के निलंबन उपरांत अजय कुमार मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-सूरजपुर को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी, रामानुजगंज-बलरामपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। निलंबन काल में, श्री डी एन. मिश्रा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!