July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर की बेटी डॉ दीपा दास ने अपने प्रथम प्रयास में ही FMGE की परीक्षा में पाई सफलता,,,जिले सहित किया नगर का नाम रोशन…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के महुआपारा वार्ड क्रमांक 07 निवासी श्याम कुमार दास की पुत्री दीपा दास ने FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल अपने जिले व नगर का नाम रोशन किया है।
     राजपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 07 निवासी श्याम कुमार दास की पुत्री 2021 से 2025 तक रसिया में रहकर अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की जिसके बाद उसने इसी वर्ष FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) की परीक्षा दी जहाँ उन्होंने अपने प्रथम प्रयास में ही इस परीक्षा में सफलता हासिल की।डॉ दीपा दास ने अपने अथक परिश्रम से अपने माता पिता सहित पूरे राजपुर को गौरांवित किया है। नगर पंचायत राजपुर में विदेश से डॉक्टरी की शिक्षा हासिल करने वाली पहली बेटी है जो अपने मेहनत व परिश्रम से इस ऊँचाई तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। डॉ दीपा दास के पिता भी एक स्वास्थ्य कर्मचारी है और उनकी राजपुर महुआपारा में दास मेडिकल स्टोर संस्थान है।उनकी माता अल्का दास भी आयुर्वेद हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रही है। राजपुर की होनहार डॉ दीपा दास अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को देती है जिसके वजह से उसने इस मुकाम को पाने में सफलता हासिल की है। डॉ दीपा दास के इस उपलब्धि पर लोगों के बधाई व शुभकामनाएं देने का तांता लगा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!