
राजपुर। नगरीय चुनाव के करीब आते ही वार्ड पार्षद के लिए अपनी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में दावेदारी करते नजर आ रहे हैं रविवार को भाजपा नगरीय चुनाव को लेकर मंडल स्तरीय अहम बैठक राजपुर के शिशु मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई थी इस बैठक में वार्ड पार्षद एवं अध्यक्ष पद हेतु संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान वार्ड क्रमांक 07 के कांग्रेस पार्षद श्रीमती अनीता कश्यप ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में प्रवेश लिया है।
नगरीय चुनाव के करीब आते ही वार्ड पार्षद के लिए उम्मीदवार अपनी जमीन तलाशने में लगे हैं। नगरीय चुनाव को लेकर रविवार को राजपुर के शिशु मंदिर प्रांगण में भाजपा की बड़ी बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान वार्ड क्रमांक 07 से कांग्रेस के पार्षद रही श्रीमती अनीता कश्यप एवं उनके पति अशोक कश्यप ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी राम लखन पैकरा जिला महामंत्री संजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारीयों ने श्रीमती अनीता कश्यप एवं उनके पति अशोक कश्यप को फूलमाला एवं भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। आपको बता दें कि वार्ड क्रमांक 07 से कांग्रेस की टिकट से पार्षद रही श्रीमती अनिता कश्यप अब भाजपा से वार्ड क्रमांक 05 के लिए पार्षद पद हेतु अपनी दावेदारी पेश की है।नागरीय चुनाव के समय अचानक कांग्रेस के पार्षद द्वारा पार्टी छोड़कर भाजपा में प्रवेश करने से कहीं ना कहीं कांग्रेस को इस चुनाव में एक बड़ा झटका लग सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा,चुनाव प्रभारी रामलखन पैकरा जिला महामंत्री संजय सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता गौरी शंकर अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल जिला मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी,मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, नगर अध्यक्ष धरम सिंह जिला महामंत्री भाजयुमो शुभम सोनी , सन्तोष पांडेय,मनोज बंसल मंडल महामंत्री सन्तोष तिवारी,पंकज गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं विभिन्न वार्डों के अध्यक्ष व पार्षद के दावेदार व समर्थक उपस्थित थे।



