September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मवेशी चराने गए व्यक्ति महान नदी में बहा,,,ढूंढने गई पुलिस को नदी में मिला दूसरा शव…

राजपुर। भैंस चराने जा रहे व्यक्ति की महान नदी में बहने की खबर के बाद पुलिस ने बलरामपुर से गोताखोर को बुलाया। गोताखोरों ने जब उक्त व्यक्ति की तलाश में लगे थे इसी बीच महान नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी बैजनाथ यादव पिता जागेश्वर यादव 55 वर्ष मंगलवार दोपहर अपने मवेशियों को चराने लेकर निकला था। जब वह महान नदी को पार कर रहा था तो मवेशी तो निकल गए परंतु तेज बहाव के कारण वह नदी में बह गया।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम फ़ौरन घटना स्थल पर पहुँची। इसी बीच ग्राम नरसिंहपुर के ग्रामीण द्वारा पुलिस को सूचना दी कि महान नदी में एक अज्ञात का शव कहीं से बह कर आया है जो नरसिंहपुर के पास अटक गया है। सूचना पाकर तत्काल सहायक उप निरीक्षक अशोक तिर्की व थाना स्टाफ़ मौक़े पर रवाना किया गया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पहचान कराया गया जिसमें अनिल सादम पिता स्वर्गीय रोदा कोड़कू उम्र 40 वर्ष  निवासी ग्राम ठरकी थाना राजपुर के रूप में पहचान किया गया है।मृतक को उसके परिजन द्वारा 15 दिन पहले घर से निकलना बताते हुए किन्नर क़िस्म शारीरिक लक्षण होने से साड़ी पहने का शौक़ रखना तथा नज़दीकी रेलवे स्टेशन में चले जाना एवं 15-20 दिन घर से बाहर रहना अपनी मर्ज़ी से बाहर घुमना फिरना बताया गया। मृतक के शव का पंचनामा पश्चात् मौत का सही कारण ज़ानने के लिए पीएम हेतु भेजा है।

वहीँ दूसरी ओर ग्राम गोपालपुर निवासी बैजनाथ यादव पिता जागेश्वर यादव 55 वर्ष जो भैंस चराने नदी की ओर गया था महान नदी को पार करते समय नदी के तेज बहाव में बह गया था उसे भी पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा काफ़ी मशक्कत व खोजबीन पश्चात मृतक का शव घटना स्थल से क़रीब एक किलोमीटर दूर में मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!