September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

NH343 की दुर्दशा से आम जनता परेशान,,,भाजपा पार्षद ने सड़क सुधारने हेतु केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र…

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 अम्बिकापुर से रामानुजगंज मार्ग सड़क मरम्मत एवं नवीन निर्माण कार्य कराने के संबंध में भाजपा पार्षद ने सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री भारत सरकार को पत्राचार किया है।
इन दिनों अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली मुख्य मार्ग NH343 में सड़क कम गड्ढे ज्यादा दिखाई दे रहा है।मुख्य सड़क पर जगह जगह बने बड़े बड़े गड्ढे लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रही है।इन बड़े बड़े गड्डों के कारण वाहन चालकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर बने गड्डों के कारण एक तरफ जहाँ लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं तो वहीँ दूसरी ओर लोगों के वाहनों का टायर पंचर और फटने की शिकायत आम बात हो गई है।राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा को देखते हुए नगर पंचायत राजपुर वार्ड क्रमांक 09 के भाजपा पार्षद श्रीमती रेणु त्रिपाठी ने केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्राचार किया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 अम्बिकापुर से रामानुजगंज मार्ग सड़कों में बड़े-बड़े जानलेवा गढ्‌ढे हो गये है, सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण आय दिन मोटर सायकल,कार एवं अन्य गाड़ी दुर्घटना हो रही है, विगत कुछ माह पूर्व ही एक व्यवसायी की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है, और नदी के पुलों के ऊपर भी बड़े-बड़े गढ्‌ढे हो चुकी है, जिससे यात्री बस पुल के नीचे गिरने से बच चुकी है। समाचार पत्र, इलेक्ट्रानिक मिडिया में प्रमुखता से खबर लगाने के बावजूद भी अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, केवल दिखावे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जंगलो से बिन कर बिना साईज के बोलडरों को गढ्‌ढो में भरने के लिए गिराया गया है, जो कि और भी जानलेवा साबित हो सकता है। महोदय यह है, कि मुझे जहां तक ज्ञात है, कि उक्त सड़क का निविदा हो चुकी है,लेकिन वन विभाग की अनुमति के कारण कार्य रुका हुआ है, और वन विभाग,भारत सरकार का ही एक अंग है, फिर भी अनुमति में लेट लतिफी भी की जा रही है, जिसका कारण समझ से परे है। उन्होंने कहा है कि यह सड़क पूर्णता आदिवासी क्षेत्र से होकर गुजरती है, जहाँ लोग बहुत मुश्किल से व्यवस्था करके लोन में वाहन क्रय करते है, जो कि सड़को के कारण चंद माह या साल में ही सड़क जर्जर हो जाती है, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।
भाजपा पार्षद श्रीमती त्रिपाठी ने केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस ओर ध्यान देते हुए सड़क निर्माण कार्य एवं रिपेयरिंग कार्य कराने को निर्देशित करने का निवेदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!