September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

NH343 में जानलेवा गड्डो के कारण लोग हो रहे दुर्घटना के शिकार,,,जनपद सदस्य ने ज्ञापन सौंप की सुधार की माँग…

राजपुर। अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक NH-343 पर जानलेवा गड्डों के सुधार के सम्बन्ध में जनपद सदस्य ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर सहित अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 343 एवं थाना प्रभारी राजपुर को ज्ञापन सौंपा है।
इन दिनों एनएच 343 राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद ही खस्ताहाल स्थिति में हो गया है।मुख्य सड़क पर इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं कि अब वाहन चालकों को सड़कों पर चलने में कई मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर बने गड्डों के कारण कई मोटरसाइकिल सवार चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं वही चार पहिया वाहनो के पहिये सड़क पर बने गड्डों पर पड़ने से उनके टायर या तो फट जा रहे हैं या फिर पंचर हो जा रहा है। दो राज्यों को जोड़ने वाले इस जर्जर सड़क के सुधार हेतु जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि NH-343 पर अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक 110 कि.मी. तक बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गये हैं, जो विभागीय लापरवाही के कारण भरे नहीं जा रहे हैं, और कहीं भरे भी जा रहे हैं तो बड़े-बड़े बोल्डर पत्थरों से भरे जा रहे हैं। जिसके कारण दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। लोग आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, गाड़ियों के टायर फट रहे हैं, लोगों को जान-माल की हानी हो रही है। इस सड़क में पड़ने वाले गागर, गेऊर, महान आदि के पुल के साथ छोटे- छोटे पुल-पुलिया पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं, जिनके स्थाई मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से भविष्य में बड़ी दुर्घटना की संभावनाएं बनी हुई हैं। उन्होंने उक्त NH-343 सड़क अम्बिकापुर से रामानुजगंज 110 किलोमीटर को तत्काल सुधार कर आवागमन हेतु सुगम बनवाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सड़क का मरम्मत कार्य 10 दिवस के अन्दर संतोषजनक नहीं किया जाता है तो उसके पश्चात यूथ कांग्रेस बलरामपुर के द्वारा NH-343 पर राजपुर में सांकेतिक चक्काजाम किया जायेगा। जिसके लिए सम्बंधित विभाग जिम्मेदार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!