September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

निखिल गिफ्ट गैलरी में हजारों रुपये की धोखाधड़ी,,,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राजपुर। डेली सब्जी मंडी के पास रहने वाले निखिल गिफ्ट दुकान में दो दिन पहले दुकान संचालक को झाँसा देकर श्रृंगार के समान का अधिक पैसा लेकर फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी निखिल कुमार पिता सतेंद्र प्रकाश गोयल उम्र 34 वर्ष निवासी राजपुर वार्ड क्रमांक 9 दिनांक 19 अगस्त को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19 अगस्त को प्रार्थी निखिल गोयल अपने निखिल गिफ्ट गैलरी दुकान में था। लगभग शाम 6:00 बजे इसकी दुकान में एक व्यक्ति आया जो अपना नाम उमर मोहम्मद निवासी कलान थाना कलान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।आरोपी निखिल को मनिहारी सामान श्रृंगार बैग खिलौने दीवाल घड़ी कॉस्मेटिक सामान जो कि कम दाम का है का झाँसा देकर कुछ समान देकर निखिल गोयल से नगद 55000/- ले लिया और दुकान के बाहर खड़ी वाहन क्रमांक UP14 C 1503 में आरोपी उमर मोहम्मद बैठकर चला गया।इसके जाने के बाद जब प्रार्थी सभी सामान का मिलान किया तो सामान ₹14000/- का मिला शेष 41000 रुपये का ठगी कर आरोपी रफ़ूचक्कर हो गया। इस तरह आरोपी उमर मोहम्मद द्वारा छलपूर्वक प्रार्थी की गिफ्ट गैलरी में मनिहारी सामान कम कीमत की समान को अधिक दाम रू 55000/- में देकर कर धोखा देने के मामले में पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 318(4), 423(C) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में थाने स्तर पर तत्काल टीम गठित कर फरार आरोपी के पतासाजी हेतु टीम लगाई गई थी। गठित टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर घेरा बंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय राजपुर पेश किया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।                          उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह सहायक उप निरीक्षक प्रकाश तिर्की प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, आरक्षक अमृत सिंह, शिवलाल कुजूर, लखेश्वर पैकर, मोती राजवाड़े, रिंकू गुप्ता, नरेंद्र कश्यप, अजय टोप्पो व अन्य स्टॉप शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!