November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्यार का झाँसा दे लगातार करता रहा दैहिक शोषण,,युवती हुई गर्भवती,,,रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

राजपुर। प्यार मोहब्बत का झाँसा देकर विगत एक वर्षों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिनांक 21 अगस्त को को थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पुत्री को चौरा बड़कापारा निवासी सुंदरा राम मानिकपुरी के द्वारा प्यार मोहब्बत का झांसा देकर पीड़िता के साथ वर्ष 2023 अक्टूबर माह से लगातार दुष्कर्म कर रहा था जिससे प्रार्थी की पुत्री गर्भवती हो गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में थाना राजपुर से टीम गठित कर तत्काल आरोपी को पकड़ने हेतु टीम गठित की इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी भागने के फिराक में है। गठित टीम के द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध घटित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी सुंदरा राम मानिकपुरी पिता स्वर्गीय पीतांबर मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी चौरा बड़कापारा थाना राजपुर जिला बलरामपुर को धारा 376 (२)(ढ) एवं पास्को एक्ट की धारा 4’6 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह ,सहायक उप निरीक्षक कल्पना, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव,आरक्षक नरेंद्र कश्यप, संतोष सिंह, लखेश्वर पैकर, विजय पैकरा, रिंकू गुप्ता जुगन साय, अमृत सिंह, नरेश तिर्की, सुनील तिर्की ,तथा सैनिक संजय यादव सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!