November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भाजपा की सरकार अपनी गलती और नाकामी को छुपाने के लिए कांग्रेस को बदनाम कर रही है,,,डॉ प्रीतम राम…

राजपुर। बलौदा बाजार में हुए घटनाक्रम के बाद पिछले दिनों कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की गई थी इस तारतम्य में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के नाकामयाबी बताने के लिए राजपूर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व लुंड्रा विधायक एवं मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में बीजेपी के शासन में वर्तमान में जो स्थिति परिस्थिति निर्मित हुई है उक्त संबंध में शासन एवं बुद्धिजीवी वर्ग तक अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में छत्तीसगढ़ में ऐसी घटना घटित हुई जो आज तक कभी नहीं हुई। लॉयन ऑर्डर मेंटेन करने वाले कलेक्टर और एसपी के होते हुए भी वहां पर एक दलित समाज इतना आक्रोश हुए और उनके आक्रोश से इतना अपरा तफरी मची कि वहां पर कलेक्टर और एसपी कार्यालय तक जला दिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में पूरा का पूरा शासन का दोष है। प्रदेश में विष्णु देव साय जी की सरकार है उनके द्वारा हर जगह नीतिगत निर्णय नही लिए जा रहे हैं हर तरफ अराजकता है। जो घटना निर्मित हुई है उन सबको छुपाने के लिए अब कांग्रेस पार्टी के विधायकों को निशाना बनाया जा रहा है और उनको गलत तरीके से फसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक चंद मिनट के लिए वहां गए थे परंतु ना तो वह सभा में भाग लिए हैं और ना ही उनका इस आंदोलन में कोई सहभागिता था।
उन्होंने कहा कि जैत खंभ को कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किया गया था उसके लिए सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा था जिसके लिए अंदर ही अंदर समाज काफी आक्रोशित था और नाराजगी इतनी बढ़ गई कि अंत में यह विस्फोटक स्थिति हो गया। समाज के लोग इस मामले को लेकर सीआईडी जांच की भी मांग कर रहे थे जिसे सरकार ने दरकिनार कर दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी गलती और नाकामी को छुपाने के लिए कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के हमारे साथी उद्देलित है और उनके आराेपों से हम घबराने वाले नहीं हैं उनके आरोपों का पूरी सच्चाई के साथ जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे छत्तीसगढ़ में 24 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उग्र आंदोलन व प्रदर्शन करने जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!