September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

कृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटना

अनियंत्रित हाइवा के पलटने से महिला दबी,,,कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला का किया रेस्क्यू…

राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम कारवाँ में एक बड़ी घटना सामने आई है।एक गिट्टी लोड हाइवा वाहन के चालक ने लापरवाही पुर्वक वाहन चलाते हुए पहले तो एक ट्रैक्टर को ठोकर मारी जिसके बाद हाइवा पलट गया।हाइवा के पलटने से अपने घर का कचरा फेक कर आ रही महिला वाहन के नीचे आ गई।मामले की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और जेसीबी की मदद से किसी तरह महिला को निकाला और तत्काल राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भर्ती कराया जहाँ महिला की हालत गंभीर है।

     घटना दोपहर लगभग 3:30 की है हाइवा क्रमांक CG15 CW 4028 गिट्टी लोड कर झींगो की तरफ से गोपालपुर की ओर जा रही थी। घटना के वक्त संतोष उरांव अपने भाई का ट्रैक्टर लेकर घर की ओर आ रहा था तभी ग्राम कारवाँ जूनापारा में संतोष उराँव के घर के पास ही हाइवा के चालक ने सामने से आ रही ट्रैक्टर को ठोकर मारते हुए जाकर पलट गई। घटना के वक्त मिना उराँव पति संतोष उराँव निवासी जूनापारा कारवाँ 30 वर्ष अपने घर का कचरा फेंक कर वापस आ रही थी और हाईवा के पलटने से महिला हाइवा के नीचे दब गई। घटना की सूचना पाते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लगभग एक से डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर हाईवा के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला। राजपुर पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को अपने ही वहां से तत्काल राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!