July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
क्राइमचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

अचार संहिता लगते ही पुलिस हुई सख्त,,,अपराधियों पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही…

राजपुर। आचार संहिता लागू होते ही राजपुर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने 02 के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही करते हुए 06 व्यक्तियों के खिलाफ गुण्डा बदमाश 02 के विरूद्ध निगरानी बदमाश की कार्यवाही, 07 व्यक्तियों खिलाफ 110 एवं 06 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई। वहीँ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये वाहनों के रफ्तार में धीमी गति से चलाने हेतु मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी राजपुर द्वारा वाहन मालिकों एवं चालको को आवश्यक समझाईस भी दे रही है एवं वाहनों को धीमी गति से चलाने हेतु अपील की गई है।

   आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए एवं आचार संहिता के लागू होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर लगातार अवैध रूप से शराब बिक्री करने एवं रखने खिलाफ राजपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाकर कार्यवाही किया जा रहा है। इस तारतम्य में हमेशा अपराधों में संलिप्त रहने वाले 02 व्यक्तियों के खिलाफ जिला बदर हेतु कलेक्टर बलरामपुर को प्रतिवेदन भेज कर कार्यवाही की गई है। एक अन्य कार्यवाही में हमेशा अपराधों में संलिप्त रहने वाले 06 व्यक्तियों के विरूद्ध गुण्डा बदमाश खोलने की कार्यवाही एवं 02 व्यक्तियों के विरूद्ध निगरानी बदमाश में लाने की कार्यवाही एवं 07 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 110 की कार्यवाही की गई है एवं अन्य आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे है एवं आस पास के थानों में भी पता करके आपराधिक रिकार्ड खोजे जा रहे है। अन्य रिकार्ड मिलने पर इनके बिरुद्ध भी जिला बदर की कार्यवाही किया जा सकता है। इसी प्रकार थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले 44 व्यक्तियों के खिलाफ 29 प्रकरणों में तहसील कार्यालय राजपुर में भेजकर बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही करने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये कुल 06 प्रकरण दर्ज कर 14 लीटर शराब भी जप्त किया गया एवं क्षेत्र में अवैध रूप से शराब रखने बिक्री करने व पिलाने वालों के खिलाफ लगातार दबिस देकर कार्यवाही किया जा रहा है।इसी प्रकार रोड़ एक्सीडेंट को ध्यान में रखते हुये एक्सीडेंट में कमी लाने हेतु लगातार अभियान चलाकर मोटर चेक प्वाइंट लगाकर तेज रफ्तार पीकप वाहन, ट्रक, कार, मोटर सायकल चालकों के विरूद्ध संघन ब्रेकिंग किया जा रहा है। पिछले 01 सप्ताह में वाहनों की चेकिंग कर कुल 82 वाहनों पर कार्यवाही करते हुये कुल 24600 / – ( चौवीस हजार छः सौ रूपये) का समंस शुल्क की वसूली की गई है । एवं वाहन के रफ्तार पर नियंत्रण रखने हेतु वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों का समझाईस दी जा रही है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर एवं थाना राजपुर पुलिस टीम शामिल रही ।

इन अपराधियों पर की गई कार्यवाही :-

गुण्डा बदमाश :- 01. रामरज्जू पिता रामप्रसाद यादव उम्र 45 वर्ष निवासी गोपालपुर थाना राजपुर।

02. बबलू यादव उम्र 33 वर्ष निवासी गोपालपुर थाना राजपुर।

03. उमेश यादव पिता मोहर साय यादव उम्र 28 वर्ष निवासी गोपालपुर थाना राजपुर।

04. रामकुमार यादव पिता स्व. बेचन यादव उम्र 55 वर्ष जाति अहिर सा. अलखडीहा थाना राजपुर।

05. बालेश्वर यादव पिता मोहन यादव उम्र 47 वर्ष जाति अहिर सा. अलखडीहा थाना राजपुर।

06. संजय जायसवाल उम्र 45 वर्ष सा. बदौली थाना राजपुर।

निगरानी बदमाश में :- 01. रणजीत पाण्डेय उर्फ ललन उर्फ पाटिल पिता स्व. दुर्गाशंकर पाण्डेय उम्र 25 वर्ष निवासी बाजार पारा राजपुर।

02. नीरज सिंह पिता राजकुमार सिंह जाति गोड़ उम्र 20 वर्ष सा. परसागुड़ी थाना राजपुर।

जिला बदर कार्यवाही में :- 01 कोन्दा उर्फ सुन्दर यादव पिता राजा राम यादव उम्र 50 वर्ष सा. खुखरी चौकी बरियों थाना राजपुर।

02. राहुल सिंह उर्फ सोनू उम्र 25 वर्ष निवासी स्टेट बैंक के पास राजपुर थाना राजपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!