सोशल मीडिया पर पुलिस जनहित जारी कर लोगों से कर रही अपील,,,सोशल मीडिया पर बिना सच्चाई जाने किसी भी पोस्ट को न करें शेयर वर्ना हो सकती है जेल…

राजपुर। वर्तमान में सभी व्यक्ति के हाथों में मोबाइल रहता है जिसमें प्रायः प्रायः सभी लोग सोशल मीडिया/ फेसबुक/ व्हाट्सएप/ ट्विटर/ इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइटों का उपयोग करते हैं।ऐसे में शोसल मीडिया पर अनावश्यक रूप से बिना सच्चाई जाने लोग किसी भी भ्रामक पोस्ट को शेयर कर देते हैं। इसे लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है पुलिस ने लोगो से अपील की है कि बिना सच्चाई जाने किसी भी पोस्ट को शेयर न करे नही तो वह आईटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध माना जायेगा।। राजपुर पुलिस ने जनहित में जारी करते हुए लोगो से सोशल मीडिया के जरिये अपील की है कि वर्तमान में त्योहारों का दौर चल रहा है माँ दुर्गा नवरात्रि चल रहा है एवं दीपावली, दशहरा व अन्य त्यौहार आने वाले हैं।इस समय फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व के लोगों के द्वारा सोशल साइटों में अभद्र व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचने वाले पोस्ट करते है या किसी व्यक्ति विशेष के फोटो में अन्य फोटो को एडिट करके या किसी व्यक्ति के वीडियो में एडिट करके किसी को बदनाम करने का वीडियो बनाकर सोशल साइटों में पोस्ट किया जाता है। पुलिस ने सभी से अपील है कि ऐसा कोई भी पोस्ट करने से पहले उस पोस्ट की सत्यता के बारे में जाने एवं कोई भी ऐसा पोस्ट जो किसी के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या उस पोस्ट से किसी व्यक्ति विशेष को नुकसान पहुंचता हो ऐसे पोस्टों को कृपया सोशल साइटों पर ना डालें! यह एक दंडनीय अपराध है आईटी एक्ट का उल्लंघन है जिससे आप जाने अनजाने में शिकार हो सकते हैं और आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।



