
जिला बलरामपुर रामानुजगंज अंतर्गत ‘‘शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही कर वाहन चालकों का लायसेंस कराया जा रहा निरस्त।
गत माह तक शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले कुल 35 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही।
बलरामपुर। जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का पता लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं को कम करने लगातार प्रयास करते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देशन में एवं अति0 पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला इकाई अंतर्गत जिले में ‘‘मादक द्रव्य का सेवन कर वाहन चलाने वालों’’ पर पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इसके लिए गत माह तक कुल 35 वाहन चालकों पर कार्यावाही करते हुये 29 प्रकरण मान्नीय न्यायालय को पेश किया गया ।जिसमें न्यायालय द्वारा कुल 340000 रू (तीन लाख चालीस हज़ार रुपए )अर्थदण्ड लगाया गया है। तथा 06 प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया जाना शेष है।
इसी प्रकार अन्य धाराओं में भी लगातार कार्यवाही करते हुए कुल 27 प्रकरण लायसेंस निरस्तीकरण हेतु संबंधित जिला परिवहन कार्यालय को भेजा गया है। तथा शेष प्रकरण के लायसेंस निलंबन हेतु प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र ही लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु भेजा जाएगा।

जिले में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटना को कम करने यातायात एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार चलानी कार्यावाही के साथ जनजागरूकता के तहत अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित आम जन को यातायात नियमों एवं संकेतों संबंधित जानकारी दी गई। पुलिस ने आम जनों को यातायात नियमों का पालन करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट का प्रयोग करने, एवं वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजो को साथ रखने, तथा नबालिकों को वाहन न चलाने हेतु अपील किया गया है। साथ ही साथ गुड सेमेरिटन को बढ़ावा देने सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत पुलिस एवं अस्पताल को सूचना देने, घायलो को अस्पताल शीघ्र ही ईलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने की पहल करने की अपील की है।



