July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
क्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

निर्दलीय पार्षद और सीएमओ के बीच जंग हुई शुरू,,,दोनों ने थाने में की लिखित शिकायत…

राजपुर। बलरामपुर जिले का नगर पंचायत राजपुर एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। नगर पंचायत के सीएमओ और निर्दलीय पार्षद के बीच आपस में जंग छिड़ गई है।सीएमओ ने पार्षद पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तो वहीँ दूसरी ओर पार्षद ने भी सीएमओ पर अश्लील गाली गलौच व जान से मारने की धमकी की शिकायत थाने में की है।
           नगर पंचायत के सीएमओ रविंद्र लाल ने बताया कि बीते दिनों नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन विधायक के द्वारा किया गया। इसके बाद निर्दलीय पार्षद विश्वास गुप्ता ने फोन करते हुए अपने वार्ड में फिर से निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने की बात कही जब सीएमओ ने मना कर दिया तो पार्षद के द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में सीएमओ ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस की टीम ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


        वहीँ नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने भी राजपुर थाने में आवेदन देकर राजपुर सीएमओ रविन्द्र लाल के ऊपर आरोप लगाया हैं कि बीते बुधवार को लगभग चार बजे के आस पास वार्ड में मुकेश दुबे इंजीनियर व अन्य नागरिकों के साथ वार्ड के नागरिकों से वार्ड विकास के सम्बंध में चर्चा एवं सामुदायिक भवन के भूमि पूजन के सम्बंध में चर्चा कर रहा था।इसी बीच इंजीनियर मुकेश दुबे के द्वारा सीएमओ रविन्द्र लाल से अपने मोबाइल से बात कराने लगा।इसी बीच सीएमओ रविन्द्र लाल उत्तेजित होकर अश्लीली गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम बड़ा नेता बनते हो में तुमको जान से मार दूंगा और तुम हर काम में अपना टांग अड़ाते हो। वार्ड पार्षद ने सीएमओ के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया हैं। वार्ड पार्षद के साथ आवेदन देने के दौरान नगर के नागरिक अंकुर सोनी विकास ठाकुर बादल गुप्ता अजय अग्रवाल आदित्य विभु जायसवाल अशोक कश्यप एवं राहुल गुप्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!