September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestyle

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर,राजपुर शिविर में सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सहभागिता निभानें की अपील,टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल देकर स्वयं कराया पंजीयन

बलरामपुर/राजपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 18 से 20 जून तक अनुभाग स्तरीय जनजागरूकता एवं हितग्राही संपर्क शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

            इसी क्रम में गुरुवार को अनुभाग राजपुर, वाड्रफनगर, बलरामपुर, रामचंद्रपुर, कुसमी एवं शंकरगढ़ अनुभागों में शिविर आयोजित किया गया। राजपुर में आयोजित शिविर में सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत ग्राम खोडरो में 5 प्रतिशत मॉडल स्ट्रक्चर का अवलोकन करते हुए जल संरक्षण की दिशा में अधिक से अधिक मॉडल बनाकर सहभागिता निभाने की अपील की। साथ ही जन चौपाल लगाकर आमजनों की समस्याएं भी सुनी और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

              इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सहभागिता के लिए स्वयं टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल देकर पंजीयन कराया। साथ ही उपस्थित जनों को भी प्रेरित कर पंजीयन कराया। उन्होंने इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक पंजीयन कर गिनिज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहभागिता निभाने की अपील की। साथ ही योग को अपने दैनिक जीवन शैली में अपनाने का की बात कही।

             शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, हितग्राही, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से वर्ष 2014 से 2026 तक केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा पीएम सूर्य घर योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

        शिविर में उपस्थित जनों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में ग्रामीण अधोसंरचना, रोजगार, आवास, पेयजल, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा तथा आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से लाखों परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया गया है।

        शिविर में मनरेगा के अंतर्गत रोजगार उपलब्धता, जल संरक्षण एवं परिसंपत्ति निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के आवास, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता एवं शौचालय निर्माण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

         कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने शासन की योजनाओं को जनहितकारी बताते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने को कहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!