November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestyle

बलरामपुर कलेक्टर की अपील – मां और प्रकृति के सम्मान का बने प्रतीक,लगाएं एक पौधा,अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित बलरामपुर के निर्माण में दें योगदान

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि हरित, जलसमृद्ध एवं पर्यावरण संतुलित बलरामपुर का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने खेतों की मेढ़, बाड़ी, तालाब किनारे तथा अन्य उपलब्ध भूमि पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव भी है। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित 5 प्रतिशत जल संरक्षण अभियान की सफलता के लिए भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण आवश्यक है। पेड़ वर्षा जल को धरती में समाहित कर भू-जल स्तर को बढ़ाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने जिलेवासियों से अपनी बेटियों के नाम पर भी पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह बेटी के सम्मान, संरक्षण और सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा। आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और हरित भविष्य की अमूल्य धरोहर बनेगा।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिला समूहों एवं आम नागरिकों से इस जनअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। सामूहिक प्रयासों एवं जनसहभागिता से ही हरित, स्वच्छ और समृद्ध बलरामपुर के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!