July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
BalrampurBussinesscrimejashpurlifestylepatthalganvpolitics

कलेक्टर के निर्देश पर जनस्वास्थ्य सुरक्षा के लिए विशेष अभियान,अवैध क्लीनिक सील, कोटपा एक्ट के तहत नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

बलरामपुर जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार सतत निगरानी एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) वाड्रफनगर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत दीक्षित के नेतृत्व में विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम बेबड़ी में विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया गया। कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले 08 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें तंबाकू सेवन एवं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। इसी प्रकार ग्रामीणों के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में संचालित एक अवैध क्लीनिक को सील किया गया।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की प्रशासन प्रतिबद्ध है। जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़, अनधिकृत चिकित्सकीय गतिविधियां तथा कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनस्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान बीएमओ , नायब तहसीलदार रघुनाथनगर, बीपीएम एवं फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!