September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों का मिलन समारोह कार्यक्रम,,,किया गया सम्मान…

राजपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य पर राजपुर पत्रकार कल्याण संघ ब्लाक इकाई के पत्रकारों द्वारा आयोजित मिलन एवं सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान किया गया।

      नगर के रेस्ट हाउस में पत्रकार कल्याण संघ ब्लाक इकाई राजपुर द्वारा आयोजित मिलन एवं सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल महामंत्री संजय सिंह जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल मंडल अध्यक्ष राजपुर जगवंशी यादव बरियों जितेंद्र जायसवाल(छोटू) अन्य जनप्रीतिनिधिगण उपस्थित थे।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि पत्रकार देश के चौथे स्तंभ हैं। हमे अपनी बात लोगों के बीच पहुँचाने के लिए पत्रकार ही माध्यम है।उन्होंने कहा कि पत्रकार का बहुत बड़ी जिम्मेदारी होता है वह समाज के दर्पण होते हैं सरकार को आईना दिखाना रहता है सच को उजागर करना रहता है,पारदर्शी तरीके से पुरे काम को निष्पादन करना रहता है।आम लोगों का भरोसा पत्रकारों के ऊपर रहता है।सरकार तक अपनी बात पहुँचाने का माध्यम पत्रकार ही है।सभी राजनीतिक दलों को मीडिया की जरूरत पड़ती है क्योंकि लोगों तक अपनी बात को पहुँचाने में पत्रकार बहुत बड़ा माध्यम है। हर परिस्थिति में पत्रकार जाकर काम करते हैं। भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि पत्रकार एक अभिन्न अंग है जब किसी का कोई काम नहीं होता है तब वह पत्रकार के पास जाता है।पत्रकार एक ऐसा स्तंभ है जो सरकार तक बात पहुँचाने का काम करता है जब किसी का बात नहीं बनता है तो वह पत्रकार के माध्यम से अपनी बातों को रखने का काम करता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष विनय भगत  ने कहा कि पत्रकार ही गाँवों की समस्याओं को उजागर करने में अहम भूमिका निभाती है।जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार समाज के आधार स्तंभ होते हैं जो विषम परिस्थितियों में भी अपनी भूमिका निभाते हैं।

        कार्यक्रम को पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव जितेंद्र जायसवाल लघु वनोपज के प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार जनता और सरकार के बीच की कड़ी है जिसका कोई नही सुनता वह पत्रकार के पास जाकर अपनी बात रखता है और पत्रकार उनकी बातों को सरकार तक पहुँचाने का काम करते हैं।

      मिलन एवं सम्मान समारोह के दौरान पत्रकार कल्याण संघ ब्लाक इकाई राजपुर के पत्रकारों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत और सम्मानित किया,तो वहीँ इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी पत्रकारों को शाल व डायरी पेन से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान व्यपारी प्रकोष्ट के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल पार्षद राजन त्रिपाठी अनिल तिवारी उदय यादव संतोष पांडेय बबलु यादव प्रदीप जायसवाल राजेश अग्रवाल मनोज बंसल संजय जायसवाल दीपक मित्तल थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह सहित पत्रकार कल्याण संघ के जिला उपाध्यक्ष अरुण सोनी कोषाध्यक्ष पूरन देवांगन पुर्व जिलाध्यक्ष राकेश जाटव ब्लाक अध्यक्ष रंजीत सोनी उपाध्यक्ष संजय सोनी सचिव राकेश जायसवाल कृष्ण नाथ टोप्पो देव बली टेकाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में मँच संचालन अरुण सोनी एवं आभार प्रदर्शन ब्लाक अध्यक्ष रंजीत सोनी ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!