May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अधिकारी द्वारा पत्रकारों से बदसलूकी के मामले में सौंपा ज्ञापन,,,कार्यवाही नहीं होने पर पत्रकार करेंगे कार्यक्रमों का बहिष्कार…

बलरामपुर/रामानुजगंज। रामानुजगंज के लरंग साय कम्युनिटी हॉल में नगर पालिका रामानुजगंज द्वारा आयोजित “सुशासनतिहार समाधान शिविर” कार्यक्रम के दौरान एक अप्रिय घटना सामने आई है, जिसमें पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।

      नगर पालिका द्वारा इस कार्यक्रम में स्थानीय मीडिया को कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान नगर के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता और PWD के कार्यपालन अभियंता मोहन राम भगत के बीच रिंग रोड सहित अन्य निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान कार्यपालन अभियंता कार्यक्रम स्थल से निकलकर रेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे, जहां शैलेश गुप्ता भी उनके साथ बातचीत करते हुए जा रहे थे। उसी समय खबर कवरेज के उद्देश्य से उपस्थित पत्रकार वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे।

        गेट पार करते ही PWD के एक कर्मचारी द्वारा पत्रकार से बदसलूकी की गई और मोबाइल बंद करने की बात कहते हुए हाथ झटक कर मोबाइल गिरा दिया गया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की शिकायत तत्काल एसडीएम रामानुजगंज और स्थानीय थाने में की गई। इसके साथ ही 30 मई को पत्रकार कल्याण संघ के बैनर तले बलरामपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। संघ ने मांग की है कि दोषी पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, अन्यथा आगामी दिनों में जिले के पत्रकार प्रशासनिक कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे।

      पत्रकारों ने कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए सभी शासकीय आयोजनों का बहिष्कार करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!