July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीएम जनमन के तहत बनाए गए सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,,,एक माह में ही रुई की तरह उधड़ रही सड़क…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकास खंड के अंतर्गत पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती में पहुँच मार्ग आसान करने के उद्देश्य से शासन लाखों रुपये खर्च कर रही है परंतु क्या मैदानी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कार्य हो रहा है? निर्माण कार्य अभी एक माह हुए नहीं कि सड़क पर लगाये गए डामर लोगो के हाथों में नजर आ रहा है।मामला प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लाऊ अटल चौक से गुंडरिकोना तक बनाये गए डामरीकृत सड़क का है।

        राजपुर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम लाऊ अटल चौक से गुंडरिकोना तक प्रधानमंत्री जनमन के तहत लगभग दो किलोमीटर की सड़क 100.56 लाख की लागत से बनाई गई है। पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती तक पहुँचमार्ग आसान करने हेतु बनाई गई सड़क की गुणवत्ता की हालत ऐसी है कि सड़क पर लगाए गए डामर लोगों के हाथ में आ जा रहा है। पहाड़ी कोरवाओं के सुविधाओं के लिए बनाई गई सड़क रुई की तरह उधड़ने लगी है। सड़क की गुणवत्ता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ग्रामीणों ने जब सड़क पर झाड़ू लगाया तो सड़क पर बिछाए गए डामर व गिट्टी रुई की तरह उधड़ गई। प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत पहाड़ी कोरवा बस्ती में करोड़ों रुपये खर्च कर निर्माण कराया गया सड़क कितने दिन चलेगी यह देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। सड़क निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आलम यह है कि जब ग्रामीणों ने सड़क पर बिछाए गए डामर को हाथ से उखाड़ा तो परत दर परत सड़क ग्रामीणों के हाथ में आ गया।मात्र एक महीने पहले बनाई गई सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

       पहाड़ी कोरवाओं को मूलभूत सुविधाओं के उद्देश्य से सड़क का निर्माण किया गया है,परंतु ग्रामीणों को मिली पहली पक्की सड़क की गुणवत्ता ने ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ग्रामीणों ने शासन से  सड़क निर्माण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्यवाही करने की माँग की है। साथ ही वे गुणवत्तापूर्ण सड़क का पुनर्निर्माण की भी माँग की है।ताकि उन्हें बरसात और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में मूलभूत सुविधा का लाभ मिल सके।ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार उनके गांव में पक्की सड़क बना है। लेकिन सड़क इतना घटिया बना है कि बरसात से पहले ही उखड़ने लगा है। 

      ग्राम पंचायत लाऊ के उपसरपंच रूपेश यादव ने कहा कि एक माह पहले ही यह सड़क बनी है,अभी बारिश भी नही हुई हैऔर सड़क परत दर परत उखड़ रही है।सड़क पर झाड़ू लगाने से ही सड़क परत दर परत उखड़ जा रहा है।उन्होंने कहा की ठेकेदार ने अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण कराया है।

        सूचना मिली है संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। यदि निर्माण में गड़बड़ी पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

               आरएस लाल अपर कलेक्टर बलरामपुर

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!