July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने प्रशासन की कार्यवाही जारी,,,अतिक्रमणकर्ता ने स्वयं हटाया कब्जा अवैध निर्माण कर निजी विद्यालय का किया जा रहा था संचालन…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में अतिक्रमित शासकीय भूमि पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शंकरगढ़ करुण डहरिया के नेतृत्व में शासकीय भूमि पर संचालित निजी विद्यालय को हटवाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।


       अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करुण डहरिया ने जानकारी दी है कि ग्राम भगवतपुर में शासकीय भूमि पर निजी विद्यालय संचालन की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की, जाँच में पाया गया कि तहसील शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम भगवतपुर में ग्रामवासी समसुद्दीन अंसारी द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के शासकीय भूमि पर निर्माण कर निजी विद्यालय संचालित किया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार शंकरगढ़ ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया। जिसके अनुपालन में 30 मई को अतिक्रमणकर्ता ने स्वयं कब्जा हटा लिया।
     अनुविभागीय अधिकारी करुण डहरिया ने कहा है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सार्वजनिक और शासकीय संपत्तियों का संरक्षण हो और उनका उपयोग जनहित में किया जाए। शासकीय भूमि के अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रही है। आगे भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। यदि किसी के द्वारा कब्जा करते पाया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!