September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

25 वर्ष पूरे होने पर कृषि मंडी प्रांगण में मनाया गया छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव,,,प्रगतिशील किसानों का किया गया सम्मान…

राजपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राजपुर कृषि मंडी प्रांगण में रजत जयंती वर्ष मनाते हुए किसान सम्मेलन आयोजित किया गया।

   कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि समरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बनने के बाद किसानों की उत्तरोत्तर प्रगति हुई है। 25 वर्ष पूर्व हम सभी मध्यप्रदेश में थे जहां ग्रामीण क्षेत्रों में लोग भुखमरी के शिकार थे जिसके बाद केंद्र सरकार में अटल जी के शासनकाल में 1 नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। उस वक्त मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शासनकाल में लोगों का घर से निकलना दूभर था। छत्तीसगढ़ के हर कोने में नक्सलियों में भय का वातावरण था और लोगों का जीना हराम था इसके बाद आप लोगों के आशीर्वाद से रमन सिंह मुख्यमंत्री बने और रमन सरकार बनी। रमन सिंह ने सरकार में आते ही गरीब तत्व को ध्यान में रखते हुए खदान योजना प्रारंभ किया जिसमें गरीब तबके के लोगों के लिए एक रुपए दो रूपया वह ₹3 किलो चावल देने की योजना बनाई आज इस योजना के तहत अत्यंत गरीब लोगों को मुफ्त में चावल मिल रहा है। ऐसे ही केंद्र में बैठे मोदी सरकार ने किसानों को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रतिवर्ष ₹6000 किसान सम्मन निधि के रूप में दिया जा रहा है और किसानों के फसलों को अधिक से अधिक मूल्य पर एक-एक दाना खरीद रही है।इस समय छत्तीसगढ़ के लोग धीरे-धीरे संपन्न होते गए और आज जहां पर खेती नहीं होता था हमारे किसान भाइयों ने खेती करना शुरू किया है और आज किसान उन्नति की ओर अग्रसर है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने कहा कि पूरा देश कृषि क्रांति की ओर बढ़ रहा है किसान सम्मन निधि बहुत छोटा सा राशि है। भारत सरकार किसानों के लिए करोड़ो रुपये की लागत विदेश से खाद आयात करने के बाद उन्हें किसान भाइयों को सब्सिडी देकर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को जैविक खाद की ओर रुख करना चाहिए जिससे देश के आर्थिक बजट पर भी बोझ नहीं पड़ेगा और किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

   कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी शिवनाथ जायसवाल ने भी संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष मनाते हुए उपस्थित किसान सम्मेलन में किसानों को कहा की भाजपा सरकार सदैव किसानों के लिए आगे रहेगी और किसानों के उपज की एक-एक दाना की खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान संपन्न होंगे तभी भारत एक विकसित देश बनेगा।

   कार्यक्रम के दौरान राजपुर कृषि मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के रजत जयंती पर किसान सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में प्रगतिशील पहाड़ी कोरवा किसान केंदा राम, उद्यानिकी के प्रगतिशील किसान श्याम सुन्दर, प्रगतिशील पशुपालक तीजा तिर्की को सम्मानित किया गया।साथ ही कृषि विभाग से 15 पहाड़ी कोरवा किसानों को सरसों बीज, 10 किसानों को जैविक उर्वरक, उद्यानिकी विभाग से 10 किसानों को लौकी बीज, पशुपालन विभाग से 10 किसानों को मिनरल मिक्सर प्रदान किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल जगवंशी यादव संतोष तिवारी बबलू यादव रवि प्रताप मरावी कमला प्रसाद सिंह अनार सिंह तेज प्रताप शांडिल्य उदय यादव राजेंद्र सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं पशु विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या में क्षेत्र से आए किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!