September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले में शहीद जवानों के सम्मान में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन,,शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि,,,शहीद परिवारों का किया गया सम्मान…

बलरामपुर। जिले में भारतीय पुलिस बल के वीर जवानों द्वारा देश सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन करने हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में मंगलवार को प्रातः 9 बजे किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर  राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

          कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने वर्ष 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक देशभर में कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए जवानों के नामों का वाचन करते हुए सम्मान सूची को स्मारक पर अर्पित किया।रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी ने अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए शहीदों को सलामी दी।ततपश्चात् कलेक्टर राजेंद्र कटारा,पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी,जनप्रतिनिधियों,अधिकारी-कर्मचारियों एवं शहीद परिवारों ने शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

     इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद परिवारों का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!