November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद उपाध्यक्ष ने समिति के सदस्यों के साथ छठ घाट की तैयारियों का लिया जायजा

राजपुर। आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर उत्तरवाहिनी गेउर नदी तट पर तैयारियाँ जोरों पर हैं। मंगलवार को जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों के साथ स्थल पहुँचकर घाट की तैयारियों का निरीक्षण किया।

    उन्होंने समिति के सक्रिय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि “पिछले कई वर्षों से आप सभी श्रद्धा और समर्पण से अस्थायी घाट निर्माण और अन्य व्यवस्थाएँ करते आ रहे हैं। प्रशासनिक सहयोग की कमी से स्थायी छठ घाट का निर्माण नहीं हो सका था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही स्थायी घाट निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और वर्षों पुरानी मांग पूरी की जाएगी।”

इस अवसर पर समिति के भानु प्रजापति, आनंद मेहता, प्रवीण गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल, सोनू सिंह, राजू गोस्वामी, रवि सोनी, संजीव गुप्ता, अंकुर गुप्ता, विश्वास गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

      समिति के सदस्य दीपावली के पूर्व से ही घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट में जुटे हुए हैं ताकि श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!