September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बसों के फिटनेस, दस्तावेज एवं सुरक्षा मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित करें – सांसद

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने अतिक्रमण पर कार्यवाही के दिए निर्देश

बलरामपुर। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सांसद सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा संबंधित विभिन्न कार्यप्रणाली तथा जिले में सड़क सुरक्षा क्रिया-कलापों, सड़क दुर्घटना के कारणों को पहचानना, ब्लैक स्पॉटों की पहचान तथा सुधार से संबंधित कार्य, गति सीमा और यातायात को सुचारू बनाने के उपायों, सड़क सुरक्षा अभियान को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया गया।

सासंद श्री चिंतामणि महाराज ने जनता की सुरक्षा व दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए स्पीडिंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग आदि सड़क सुरक्षा के मानक नियमों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद श्री महाराज ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण से संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम होगी तथा सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बैठक के दौरान सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों को तत्कालीन व्यवस्था बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद श्री महाराज ने कहा कि आमजन को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है प्राथमिकता से लेते हुए कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर सड़क सुरक्षा में बाधक अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मालवाहक वाहनों में लोगों के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाने के निर्देश देते हुए इस संबंध में ग्राम स्तर पर भी प्रचार-प्रसार करने को कहा।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!