September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से 2.5 एकड़ शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त,साप्ताहिक बाजार संचालन होगा अधिक सुव्यवस्थित

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी श्री अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में राजस्व एवं संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम भैंसामुंडा एवं राधाकृष्णनगर में 2.5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

साप्ताहिक बाजार की सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटने से बाजार के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो गया है, जिससे दुकानदारों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा साप्ताहिक बाजार का संचालन अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से किया जा सकेगा।उक्त कार्रवाई सार्वजनिक उपयोग की शासकीय भूमि के संरक्षण और ग्रामीण बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने अधिकारियों को सार्वजनिक उपयोग की शासकीय भूमि की नियमित निगरानी करते हुए अतिक्रमण की स्थिति में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने आमजनो से भी शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!