September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक,,,राजनीतिक दलों को बूथवार मुद्रित व डिजिटल प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां करायी गई उपलब्ध…

22 जनवरी तक दावा-आपत्ति, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को

बलरामपुर भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में संयुक्त जिला कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चेतन बोरघरिया ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले में संपादित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप (ड्रॉफ्ट) मतदाता सूची 23 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित की गई। इस दौरान मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित व डिजिटल प्रतियां सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गयी। साथ ही बताया गया कि समस्त जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in ,oa ftys dh osclkbV balrampur.gov.in पर अपलोड की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दावा एवं आपत्ति 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नाम काटने के लिए आवेदन किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिसकी आयु 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फार्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी योग्य युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि सभी मतदाताओं एवं सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता से 18 दिसम्बर 2025 तक जिले में कुल 04 लाख 49 हजार 731 मतदाताओं में से 04 लाख 15 हजार 289 मतदाताओं ने अपने गणना पत्रक जमा किए, जो एसआईआर के प्रथम चरण में व्यापक सहभागिता को दर्शाता है। इस चरण की सफलता उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही 2 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 9 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 683 मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!