September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़कों का संधारण कार्य जारी,,,संधारण कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन सख्त…

बलरामपुर। जिले में आवश्यकतानुसार सड़कों में पैच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में सड़क संधारण कार्य जारी है।

     कार्यालय कार्यपालन अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत संधारित किये जाने वाले सड़कों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही संधारण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के प्रति सख्ती बरती जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के परियोजना क्रियान्वयन इकाई बलरामपुर के अंतर्गत विकासखण्ड वाड्रफनगर के 05 सड़कों के संधारण अवधि में संधारण कार्य में लापरवाही और समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं करने पर कार्यपालन अभियंता के द्वारा संधारण देयक राशि 11 लाख रुपये को शून्य किया गया। साथ ही संधारण की अवधि को 06 माह अतिरिक्त बढ़ाई गई है। साथ संधारण अवधि में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के संधारण कार्य में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि आमजनो को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने शासन की मंशानुरूप जिले में  सड़कों और गड्ढो के हिस्सों को पेचवर्क के माध्यम से सुधारा जा रहा है तथा सड़कों के मरम्मत कार्यों की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!