July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रशासन की तत्परता से आदिवासी जमीन से अवैध कब्जा हटाकर दिलाया गया स्वामित्व,,,राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही से भूमि स्वामी को मिला मालिकाना हक…

बलरामपुर। जिले में भू-राजस्व संहिता 1959 के धारा 170(ख) के तहत् आदिवासी भूमि पर गैर आदिवासी द्वारा अवैध कब्जा एवं अवैध निर्माण और खरीदी बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर  रिमिजियुस एक्का के निर्देशानुसार राजस्व व पुलिस के अमले ने ऐसे ही प्रकरण पर कार्यवाही की है। विकासखंड कुसमी के ग्राम कंजिया में आदिवासी स्वामित्व की भूमि खसरा नम्बर 532/15 रकबा 0.036 हेक्टेयर पर अतिक अंसारी द्वारा बिना किसी विधिपूर्ण प्राधिकार के काबिज को हटाकर वास्तविक भू-स्वामी को कब्जा दिलाया गया है।


    ज्ञातव्य है कि अनुसूचित जनजाति की भूमि पर बिना किसी विधि प्राधिकार के किये गये कब्जे को धारा 170(ख) के प्रकरण में सुनवाई के उपरांत भूमि स्वामी को स्वतः कब्जा हटाने के लिए एक माह का समय दिया गया था। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर 8 जुलाई को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री करूण डहरिया के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की टीम द्वारा किये गये उक्त अवैध कब्ज़ा को हटाया गया और वास्तविक भूमि स्वामी को पुनः कब्जा दिलाया गया।
इस दौरान तहसीलदार  शशिकांत दुबे, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम तथा ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!