November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जीवन दीप समिति जिला अस्पताल कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति जिला अस्पताल कार्यकारिणी समिति की बैठक आज जिला अस्पताल के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस दौरान आम नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही जीवन दीप समिति की वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा जिला चिकित्सालय की आवश्यकताओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।


कलेक्टर श्री कटारा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी को समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने को कहा। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने की बात कही।
बैठक में जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु पार्किंग, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, रिक्त पदों की भर्ती, मरम्मत कार्य तथा विभिन्न मदों में व्यय के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अस्पताल की अन्य आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न एजेंडों पर विचार कर अनुमोदन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!