November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने एनआरसी वार्ड का किया आकस्मिक निरीक्षण,,,कुपोषित बच्चों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने आज जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चों की स्थिति और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही वहां दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार के बारे में भी जानकारी ली।

      कलेक्टर ने एनआरसी में भर्ती कम वजन के बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के वजन, ऊँचाई व स्वास्थ्य सुधार की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री कटारा ने संबंधित अधिकारियों को एनआरसी के सुदृढ़ीकरण और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषित बच्चों को बेहतर स्थिति में लाने विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही जिन बच्चों की एनआरसी से छुट्टी हो उन सभी बच्चों का फॉलोअप भी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!