November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुलिस महानिरीक्षक ने ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक,,,प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश…

बलरामपुर/राजपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक कुमार झा (IPS) के नेतृत्व में बलरामपुर जिले के हरितिमा फॉरेस्ट रेस्ट हाउस राजपुर में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली गई।

         समीक्षा बैठक के दौरान सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों का विस्तृत चर्चा किया गया, जिसमें सेशन कोर्ट 128 एवं लोवर कोर्ट के 581, कुल 709 दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विशेष रूप से उन प्रकरणों पर चर्चा कर गंभीरता से कार्यवाही करने को कहा गया जिसमें माननीय न्यायालय में अग्रिम जमानत निरस्त होने के बाद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है इसके अलावा लंबित दोषमुक्ति प्रकरणों के विवेचना में विवेचकों के त्रुटि को सुधार हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यदि नवीन कानून के तहत किसी प्रकरण के विवेचना में कोई परेशानी हो रही है तो अपने जिले के अभियोजन अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उन प्रकरणों का निकाल करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त चर्चा के दौरान यह भी पाया गया की बहुत सारे प्रकरणों में ट्रायल के दौरान शिकायत झूठी पाई जाती हैं जिसमें निर्दोष व्यक्तियों को झूठा फसाने की कोशिश की जाती है ऐसे में आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन अधिकारियों द्वारा प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत किया जाए ताकि ऐसे प्रकरणों की पुनरावृत्ति रुकी जा सके।

       समीक्षा बैठक की अगली कड़ी में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सरगुजा रेंज के समस्त जिलों के कानून व्यवस्था, लंबित अपराधों की समीक्षा, लंबित शिकायत, मर्ग सहित एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों साथ साथ गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही व प्रकरण में संलिप्त लोगों के खिलाफ की गई कार्यवाहीयों के संबंध में जिलेवार विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई।

     पुलिस महानिरीक्षक द्वारा लंबित अपराध के प्रकरणों का विस्तृत जिलेवार चर्चा की गई, जिसमें 1 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरण की प्रक्रणवार समीक्षा कर संबंधित पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि अपने इकाई में राजपत्रित अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए तथा स्वयं के पर्यवेक्षण में लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निकाल करने हेतु निर्देशित करें, तथा यह भी कहा गया की नवीन कानून के तहत पंजीबद्ध प्रकरणों का पर्यवेक्षण कर कोर्ट चिकित्सा जैसे अन्य प्रमुख विभागों से समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए पेंडिंग प्रकरणों का निकाल करना सुनिश्चित करें।

     एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिलों के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा लीड करते हुए स्वयं सर्च कार्यवाही कराने तथा एनडीपीएस की धाराओं का प्रयोग करते हुए संपत्ति कुर्की जप्ती की कार्यवाही करने तथा फाइनेंशियल एवं एंड तो एंड इन्वेस्टिगेशन कर अंतर राज्य गैंग तथा कोरियर कंपनियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा बाहरी राज्यों से आ रही प्रतिबंधित दवाओं के सप्लाई चैन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने व अपराधियों के विरुद्ध पीट एनडीपीएस की कार्यवाही करने के हेतु सख्त निर्देश दिए। इसी प्रकार गौव तस्करी करने वालों के खिलाफ इन एंड टू एंड तक तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही तथा इसमें प्रयुक्त किए गए जप्त वाहनों का राजसात की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु संबंधित इकाई प्रमुखों को निर्देशित किए।

       पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि जिलों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें। आपराधिक संदिग्ध व्यक्तियों जैसे आदतन अपराधी, गुंडा बदमाशों का रिकॉर्ड तैयार कर पुलिस पैनी नजर बनाए रखें तथा जिलों में आसूचना संकलन को और मजबूत करें संदेहियों पर सख्त कार्यवाही करें। देर रात तक थाना क्षेत्र में चलने वाले होटल ढाबा दुकानों को समय पर बंद कराने तथा अड्डाबाजो वाले स्थान पर गस्त पेट्रोलिंग कराते हुए निगरानी बनाए रखें।

      पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा रेंज में लंबित साइबर अपराधों जिनमें सरगुजा 58, सूरजपुर 09, जशपुर 09 बलरामपुर 04, कोरिया 08 MCB 17 कुल 105 साइबर अपराधों की समीक्षा कर लंबित मामलों के जल्द निराकरण करने कहा गया है। इसी प्रकार म्यूल एकाउंट, POS एवं ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण के संबंध में जिलावार विस्तृत समीक्षा कर म्यूल एकाउंट धारकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गया है।

      पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त एवं लोकल स्तर पर प्राप्त जनता विरुद्ध जनता व जनता विरुद्ध पुलिस की शिकायतों का जिलावार समीक्षा कर लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु समयसीमा निर्धारित कर सभी अधीक्षकों को जल्द से जल्द लंबित शिकायत का निराकरण करने निर्देशित किया गया है।पुलिस महानिरीक्षक द्वारा एक माह से अधिक समय से लंबित प्राथमिक जांच एवं 6 माह से अधिक समय से लंबित विभागीय जांच की जिलेवार समीक्षा कर लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने सभी पुलिस अधीक्षक को नियमित किया गया है।

     पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा यातायात व्यवस्था की जिलेवार समीक्षा की गई। वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं के कुल 2016 मामले दर्ज किए थे जिनमें मृतकों की संख्या 1256 थी इसकी तुलना में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं के कुल 1993 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें मृतकों की संख्या कुल 1197 है। पिछले वर्ष की तुलना में रेंज में सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी आई है, फिर भी सभी आम लोगों को यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने हेतु लोगों को जागरूक करने निर्देशित किया गया है। अधिक एक्सीडेंट होने वाले स्पॉट की पहचान कर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने किया गया निर्देशित।

      रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत ठाकुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया पंकज पटेल एवं डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, एसडीओपी पत्थलगांव जिला जशपुर सहित रेंज के लोक अभियोजन अधिकारी, रक्षित निरीक्षक बलरामपुर विमलेश कुमार देवांगन एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सरगुजा से स्टेनो, रीडर एवं अन्य अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!