August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जर्जर सड़क बनी फिर मौत का कारण,,,ट्रक के चपेट में आने से युवक की गई जान…

राजपुर। तहसील कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर बने जर्जर और गहरे गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे चालक सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया।

   घटना शाम करीब पाँच बजे की है मोटरसाइकिल क्रमांक CG15 E 8111 का चालक राजपुर से रामानुजगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह तहसील कार्यालय के पास पहुंचा, सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक CG15 EE 2549 ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

      घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है साथ ही पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही हैं।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि सड़क की स्थिति बेहतर होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

     गैरतलब है कि राजपुर शहर की सीमा गेउर नदी से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय तक मानी जाती है, लेकिन इस दायरे में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। इसके कारण शहरवासी धूल, बीमारियों और लगातार हो रही दुर्घटनाओं से जूझ रहे हैं। कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा मार्ग को मानकों के अनुरूप बनाए जाने के बजाय अपनी सुविधा अनुसार बदलाव की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से एसडीएम व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाते रहे हैं। इसके चलते भी शहर के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की रफ्तार धीमी बनी हुई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!