August 3, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देशयोजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने लगाई फटकार,एग्रीस्टैक पंजीयन में शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूरा करने के दिए निर्देशपशु क्रूरता मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,दो मवेशी मुक्तनवीन उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के स्थान को लेकर विवाद,झिंगो के स्थान पर बूढ़ाबगीचा में स्वीकृति पर रोक लगाने कलेक्टर से शिकायतआफत की बारिश,गेउर नदी उफान पर,राजपुर ओकरा कोठीपत्थल मार्ग बाधितप्रतिनियुक्ति का ‘खेल’ या नियमों की अनदेखी? आजाक विभाग के स्पष्टीकरण पर खड़े हुए 4 बड़े सवाल…संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समितिडीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत में
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

प्रदेश प्रभारी व टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में जिले के दोनों कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा अपना नामांकन,,,कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन…

बलरामपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा व सह प्रभारी चंदन यादव एवं उपमुख्यमंत्री सीएम टीएस सिंहदेव आज बलरामपुर पहुँचकर जिले के दोनों विधानसभा बलरामपुर एवं सामरी के प्रत्याशियों की नामांकन दाखिले के कार्यक्रम में शिरकत की।नामांकन दाखिले के दौरान जिले के दोनों विधानसभा के मौजूदा विधायक नदारद दिखाई दिए।

    बलरामपुर जिले के दोनों विधानसभा के लिए उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।कांग्रेस ने भारी लाव लश्कर व शक्ति प्रदर्शन के साथ रैली कर कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी बलरामपुर विधानसभा से अजय तिर्की व सामरी विधानसभा से विजय पैकरा ने अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव एवं सह प्रभारी चंदन यादव उपस्थित रहे।

नामांकन पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि वर्तमान समय मे प्रदेश में कांग्रेस के पास 71 सीटें है।इस चुनाव में कही-कही पर कार्यकर्ताओं की मांग थी कि नए चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए,इस पर विचार करते हुए पार्टी ने टिकट का वितरण किया है।वही पार्टी से टिकट कटने के बाद नाराज दोनों सिटिंग विधायकों को लेकर कहा की पार्टी के प्रति जिनकी निष्ठा है वे पार्टी में ही रहे।प्रदेश प्रभारी ने दावा किया की कांग्रेस इस बार फिर प्रदेश में सरकार बनायेगी।वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि पिछले बार चुनाव में जय और वीरू की जोड़ी लड़ी थी इस बार काका और बाबा के साथ अजय और विजय की जोड़ी इस बलरामपुर से लड़ रही है आप उन्हें जीताकर भेजिएगा।उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग में जहां भी प्रत्याशी नामांकन फॉर्म भर रहे हैं ऐसा लगता है कि वहां से मैं चुनाव लड़ रहा हूं और पूरे सरगुजा संभाग सहित छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!