जशपुर जिले के तीनों प्रत्याशीयों ने भरा अपना नामांकन,,,नामांकन दाखिल करने उमड़ा जन सैलाव…

सुमित गुप्ता/जशपुर। आज जशपुर जिले के तीनों विधानसभा सीटों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से 8 बार विधायक रह चुके राम पुकार सिंह को कांग्रेस पार्टी ने 9 वी बार पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है जिन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया वही कुनकुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमदान मिंज वही जशपुर विधानसभा से विनय भगत ने नामांकन दाखिल किया।जशपुर विधानसभा में नामांकन दाखिल करने के लिए जशपुर में पहली बार विनय भगत के नेतृत्व में लोगो जनसैलाब उमड़ा।आपको बता दे जशपुर हमेशा बीजेपी का गढ़ रहा है, जहां भाजपा हमेशा से ही विजय रही है लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां से जीत हासिल की थी।जशपुर विधानसभा एक ऐसी सीट है जहां कभी भी कांग्रेसियों को झंडा उठाने तक के लिए लोग नहीं मिला करते थे लेकिन आज विनय भगत के नेतृत्व में जैन सैलाब उमर पड़ा जिसे संभालने के लिए पुलिस प्रशासन की भी पसीने छूट गए। कांग्रेस पार्टी ने जशपुर विधानसभा क्षेत्र से विनय भगत को दूसरी बार दुबारा प्रत्यासी बनाकर मैदान में उतारा है विधायक प्रत्यासी विनय भगत ने कहा कि इस बार मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं मेरा चुनाव जनता लड़ रही है और हम एक तरफ जीत हासिल करेंगे और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।



