July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अध्यक्ष पद में जहाँ विनय भगत ने मारी बाजी,,,वहीँ आकाश अग्रवाल बने निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष…

राजपुर। बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत राजपुर में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव भारी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुई।यहाँ चुनाव इसलिए भी दिलचस्प हो गया क्योंकि जिस जनपद सदस्य के साथ चौदह जनपद सदस्य थे बावजूद इसके वे जनपद अध्यक्ष नहीं बन सके।वहीँ इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद निर्विरोध रूप से चुना गया।

     मंगलवार को राजपुर जनपद सभा कक्ष में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया। रिटर्निंग अधिकारी राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजुर एवं तहसीलदार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव संबंधित सारी प्रक्रिया पूर्ण की गई। चुनाव में सर्वप्रथम जनपद अध्यक्ष हेतु चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई।जनपद अध्यक्ष के पद हेतु दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की।एक ओर जहाँ पुर्व में जनपद अध्यक्ष रहे कमला सिंह थे तो वहीँ दूसरी ओर तीन बार के सरपंच रह चुके इस बार पहले ही प्रयास में जनपद सदस्य बने विनय भगत (बल्लू) थे।इस जनपद अध्यक्ष के चुनाव में विनय भगत ने अपने प्रतिद्वंद्वी कमला सिंह को तीन वोटों से पराजित कर जनपद अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की। विनय भगत को 11 वोट मिले जबकि कमला सिंह को कुल 8 वोट ही मिले।विनय भगत के जीत के बाद उनके समर्थकों में भारी उत्साह दिखा।जनपद अध्यक्ष बनते ही उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की।

आकाश अग्रवाल बने निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष :- जब से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रारंभ हुआ और जनपद सदस्य क्षेत्र बूढ़ा बगीचा सामान्य सीट घोषित हुआ तभी से यह हनुमान लगाया जा रहा था कि बूढ़ा बगीचा क्षेत्र से जनपद सदस्य के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल को जनपद उपाध्यक्ष के रूप में देखा जा रहा था।आकाश अग्रवाल के विरोध में किसी जनपद सदस्य ने उपाध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल नहीं किया।जनपद सदस्य आकाश अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनके समर्थकों में भारी जोश दिखा।आकाश अग्रवाल के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की गई।

निर्वाचित होने के बाद लिया अपने पिता का आशीर्वाद :- उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान आकाश अग्रवाल के पिता अशोक अग्रवाल (कोढ़ी) पुरे समय तक जनपद सभा कक्ष के बाहर उपस्थित रहे।अशोक अग्रवाल अस्वस्थ होने के बाद भी एम्बुलेंस से लगातार वे मौके पर मौजूद रहे।चुनाव के दौरान आकाश अग्रवाल अपने पिता से राय शुमारी करते नजर आए।जैसे ही आकाश उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की सबसे पहले वे अपने पिता से आशीर्वाद लिया।जिसके बाद वे अपने जीत का प्रमाणपत्र भी अपने पिता के साथ एम्बुलेंस में जाकर लिया।चुनाव रिटर्निंग अधिकारी राजीव जेम्स कुजुर ने आकाश अग्रवाल एवं उनके पिता को जीत का प्रमाणपत्र एम्बुलेंस के पास जाकर दिया।

जीत के बाद निकली जश्न की रैली :- जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के बाद आकाश अग्रवाल एवं विनय भगत एक साथ अपने समर्थकों के साथ नगर में रैली कर सबसे पहले ग्राम देवता दरहा बाबा मंदिर एवं माँ महामाया मंदिर जाकर पुजा अर्चना की।ढोल नगाड़ों के साथ निकली रैली के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।

चौदह सदस्य के बाद नही बन पाए अध्यक्ष :- इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की चर्चा जोरों पर थी।एक ओर जहाँ उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश अग्रवाल का नाम तय माना जा रहा था तो वहीँ दूसरी ओर अध्यक्ष पद हेतु कमला सिंह सबसे मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था।जनपद सदस्य कमला सिंह पुर्व में जनपद अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके हैं और इस चुनाव के बाद उनके साथ चौदह जनपद सदस्य तीर्थ धाम करने एक स्पेशल बस से रवाना हुए थे।लगभग एक सप्ताह तक तीर्थ यात्रा कराने के बाद भी उनके साथ रहे जनपद सदस्यों ने उनका साथ नहीं दिया।जबकि उपाध्यक्ष पद में आकाश अग्रवाल ने बाजी मारते हुए जहाँ निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए वहीँ कमला सिंह अध्यक्ष पद से दूर रह गए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!