
बलरामपुर/रामानुजगंज। नशे का कारोबार कर रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही में लगी है इस तारतम्य में रामानुजगंज पुलिस ने अवैध रुप से नशीले इंजेक्शन को बेचने के फिराक में ग्राहक ढूढ़ते 01 आरोपी एवं 01 नाबालिक बालक को गिरफतार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसायकल मे सवार नशे में उपयोग करने के लिये भारी मात्रा में मादक नशीला इंजेक्शन अवैध रुप से रामाजुजगंज एवं आसपास के इलाकों मे खपाने के लिये झारखण्ड से छत्तीसगढ़ की ओर लेकर आ रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर नाके पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान आरोपी मोटरसायकल को छोड़कर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ा।

आरोपियों से पूछताछ पर अपने पास से 89 नग नशीला प्रतिबंधित इंजेक्शन कीमती लगभग 3300 रुपये को जप्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल कीमती करीब 50000 रुपये को जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी ऋषिकेश गुप्ता पिता राजू गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 रामानुजगंज को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिला कराया गया है।
इस कार्यवाही में रामानुजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार साहू, उप निरीक्षक कृपादान लकड़ा, सउनि शिवशरण पैकरा, प्रथान आरक्षक नारायण तिवारी, प्रधान आरक्षक मायापति सिंह, आरक्षक निकेश कुमार, संदीप जगत का महत्तपूर्ण योगदान रहा।



