August 8, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रशासन की नवाचारी पहल “मिशन आचार्य”,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई कार्ययोजना के साथ हर विद्यालय बनेगा उत्कृष्टता का केन्द्रएग्रीस्टेक पंजीयन नहीं तो खाद-बीज और धान खरीदी सुविधा से हो सकते हैं वंचित,समय रहते कराएं एग्रीस्टेक पंजीयन, तभी मिलेगी कृषि योजनाओं की सुविधाआयुष्मान कार्ड महाअभियान में संकल्प,रणनीति और सतत मॉनिटरिंग से मिली गति,विशेष महाअभियान के पहले एवं दूसरे दिवस प्रदेश में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शनबिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और मालवाहक वाहन में सवारी ढोने पर चालानी कार्यवाहीछात्राओं को मिली साइकिल,अतिथियों ने किया शिक्षा के प्रति प्रोत्साहितसेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मानसुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँच
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद उपाध्यक्ष ने ली शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक,,,शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु दी प्राचार्यों को जिम्मेदारी…

राजपुर। जनपद पंचायत के सभागार में शुक्रवार को शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।बैठक में शिक्षा समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित मंडल संयोजक एवं सभी स्कूलों के प्राचार्य व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

         राजपुर जनपद पंचायत के सभा कक्ष में शुक्रवार को स्थायी शिक्षा समिति अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में शिक्षा समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने विगत वर्षों का परीक्षाफल के संबंध में प्राचार्यों से समीक्षा किया गया तथा बेहतर शिक्षा एवं परीक्षा परिणाम में सुधार करने हेतु प्रयास करने को कहा गया। आकाश अग्रवाल के द्वारा समीक्षा बैठक में संकुल समन्वयक तथा प्राचार्यों से भवन निर्माण एवं बांऊड्रीवाल के निर्माण, शासकीय स्कूल भवनों के भूमि पर बेजा कब्जा तथा शालाओं में उपलब्ध / आवश्यकत्ता मूलभूत सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।उन्होंने शाला में अध्ययनरत बच्चों को प्रत्येक दिवस शाला में आने के लिए प्रत्येक माह पालक बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित प्राचार्यो एंव संकुल समन्वयकों, सेजेस प्राचार्य तथा पी.एम.श्री प्राचार्य / प्रधान पाठकों से भी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बेहतर करने हेतु सुझाव भी लिया गया।

      बैठक में अध्यक्ष स्थाई शिक्षा समिति आकाश अग्रवाल, सदस्य कमला प्रसाद, सदस्य करमसाय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आदित्य पटनवार, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, बी.आर.सी. मण्डल संयोजक संतोष सिंह, समस्त प्राचार्य, समस्त संकुल समन्न्वयक समस्त छात्रावास अधिक्षक क.गा.आ.वि.अधीक्षिका एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर के कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!