September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुष्प वाटिका में सांसद-विधायक ने किया भूमिपूजन, 74.74 लाख से बनेगा सर्व समाज मांगलिक भवन

कुसमी। नगर के पुष्प वाटिका में 74.74 लाख से बनने वाले डॉ. बीआर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का भूमिपूजन सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, नपं अध्यक्ष राजेंद्र भगत, उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल व वार्ड पार्षदो ने शनिवार को विधिविधान से पूजा अर्चना करके किया। बहुप्रतिक्षित सर्व सुविधायुक्त भवन बन जाने से नगरवासियों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए भटका नहीं पड़ेगा।

समारोह के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज ने कहा कि सरकार हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। नगर में शुरू किए जा रहे ये मंगल भवन यहां की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को बेहतर सड़के, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलें, ताकि क्षेत्र का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए यह केवल शुरुआत है। हमारा लक्ष्य है कि यहां के लोगों को हर संभव सुविधा मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो। ये विकास कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि अब क्षेत्रवासियों को कोई भी सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रम कराने भवन की कमी नहीं होगी। बता दें कि भवन निर्माण पूरा हो जाने के बाद नगरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। नगरवासियों को विवाह व अन्य समारोह के सुगमतापूर्वक आयोजन के लिए जगह के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

नगर में करीब 5 हजार लोग रहते हैं। वर्तमान में सुविधायुक्त मंगल भवन नहीं होने से लोगों को बड़े आयोजन करने में परेशानी हो रही है। नगर के भीतर पार्किंग की जगह को लेकर परेशानी होती थी। ऐसे में नगर से बाहर मंगल भवन बनवाया जा रहा है। मंगल भवन का निर्माण पूरा हो जाने से नगरवासी इसका लाभ उठा पाएंगे। ये विकास कार्य नगरवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

    भूमिपूजन उपरांत अतिथियों द्वारा पर्यावरण संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया। अतिथियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने की अपील की।आयोजन में पार्षद हीरामुनी बाई, अंजू सिन्हा, लरंग सायं, पारसनाथ पाल, मो. शकील, मो. वाहिद अली, संतोष कुमार, बृजकिशोर भगत, किरता राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, केदार गुप्ता, अरविंद तिवारी, ठेकेदार राजेश्वर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, तहसीलदार रॉकी एक्का, नायब तहसीलदार पारस शर्मा, सीएमओ अरविंद विश्वकर्मा सहित स्वच्छता दीदी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!