November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

16 जनवरी तक लिमिट नहीं बढ़ी तो किया जाएगा चक्काजाम,,,किसानों के साथ तहसीलदार की हुई बैठक…

राजपुर। कृषि मंडी परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर आज दिन सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस नेता पुरनचंद जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, विशेषकर किसानों की क्रेडिट/खरीद लिमिट से जुड़ी परेशानियों को प्रशासन के समक्ष रखा।

      बैठक में उपस्थित राजपुर तहसीलदार कावेरी मुखर्जी से किसानों के हितों को लेकर सकारात्मक, सौहार्दपूर्ण एवं संतोषजनक चर्चा हुई। किसानों ने स्पष्ट किया कि लिमिट कम होने के कारण उन्हें खाद, बीज एवं अन्य कृषि कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है।

       कांग्रेस नेता पुरनचंद जायसवाल ने किसानों की ओर से प्रशासन के समक्ष मजबूती से पक्ष रखते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे समय पर अपनी कृषि गतिविधियाँ सुचारु रूप से संचालित कर सकें।

       बैठक के दौरान राजपुर तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दिनांक 16 जनवरी तक सभी पात्र किसानों की लिमिट बढ़ा दी जाएगी और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाएगी। उनके इस आश्वासन के बाद किसानों में कुछ राहत और संतोष का माहौल देखने को मिला हालांकि किसानों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन द्वारा तय समय सीमा तक लिमिट नहीं बढ़ाई गई, तो वे अपने हक और अधिकारों के लिए पुनः चक्का जाम आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।कांग्रेस नेता पुरनचंद जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हितों के साथ खड़ी है और आगे भी किसानों की आवाज़ को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाती रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!