July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभागीय उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही,,,192 नग नशीला इंजेक्शन सहित केटीएम बाइक को जप्त कर आरोपी को भेजा जेल…

सरगुजा। नशीला इंजेक्शन का बड़ा सप्लायर हजरत अली को आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा ने किया गिरफ्तार। 192 नग नशीला इंजेक्शन जप्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की गई।

     संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है इस कड़ी में दिनांक 12 जनवरी 2026 को उड़नदस्ता कार्यालय में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की रनपुर खुर्द निवासी हजरत अली ऑक्सीजन पार्क बधियाचुआं के आसपास अपनी केटीएम बाइक क्रमांक CG 15 EG 1662 से भारी मात्रा में किसी को नशीला इंजेक्शन की सप्लाई करने वाला है। मुखबीर की सूचना पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास सिविल ड्रेस में घेराबंदी किया गया। कुछ समय पश्चात मुखबीर द्वारा बताया गया KTM bike बधियाचुआं तरफ जाते हुये दिखा तो उसे रोका गया, पूछने पर उसने अपना नाम हजरत अली निवासी रनपुर खुर्द थाना कोतवाली अंबिकापुर बताया। उसके बाइक में टंगे छोले की तलाशी लेने पर उसमें 96 नग REXOGESIC INJECTION तथा 96 नग AVIL INJECTION कुल 192 नग नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया, जिसका बाजार मूल्य ₹200000 है। आरोपी के KTM bike तथा 192 नग नशीला इंजेक्शन को जप्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 [C] के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

     वर्ष 2025 में आबकारी उड़नदस्ता टीम की एनडीपीएस एक्ट में 37 बड़ी कार्यवाही के बाद वर्ष 2026 की शुरुआत में ही यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। नशे के सौदागरों पर कोई दया नहीं दिखाई जाएगी। सरगुजा संभाग को नशीले इंजेक्शन, कफ सिरप,टैबलेट,गांजा जैसे नशीले पदार्थों से मुक्त कराना ही हमारा उद्देश्य है।उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहित आबकारी उप निरीक्षक टी.आर. केहरी आबकारी प्रधान आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक ओमप्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती तथा नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!