September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BussinesscrimejashpurlifestylepatthalganvSurguja

भारी मात्रा में गाँजा के साथ पति पत्नी गिरफ्तार

सरगुजा। आबकारी उड़नदस्ता टीम को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब उड़ीसा के दो गांजा सप्लायर पति पत्नी थाना सीतापुर जिला सरगुजा के जजगा क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।

     सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज दिनांक 24-5-26 को थाना सीतापुर जिला सरगुजा के क्षेत्रों में गश्त किया जा रहा था। जब वे गस्त के दौरान वंदना मेन रोड पर मैनपाट की तरफ जा रहे थे तो जजगा पुलिया के पास एक महिला और एक पुरुष उड़ीसा नंबर की टीवीएस जूपिटर वाहन के साथ दो बोरियों के साथ खड़े दिखाई दिए।संदिग्ध अवस्था देखकर जब सरकारी वाहन रोका गया तो दोनों हड़बड़ा गए। जब दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने उन बोरियों में गांजा होना स्वीकार किया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रूपनाथ यादव तथा महिला ने अपना नाम इच्छा यादव बताया दोनों पति पत्नी थे। रूपनाथ यादव बंदना थाना सीतापुर का मूल निवासी हैं परंतु वह उड़ीसा की इच्छा यादव के साथ शादी करके उड़ीसा में ही ग्राम रस्टी थाना किंजीर कला जिला सुंदरगढ़ में रहने लगा है। रूपनाथ यादव अपनी पत्नी के साथ बंदना उड़ीसा से गाँजा लेकर सप्लाई के लिए आया था। उक्त दोनों के कब्ज़े की बोरियों में भरे गांजे की तौल की गई तो गांजे का कुल वजन 22.600 किलोग्राम होना पाया गया। उक्त गांजे का बाजार मूल्य लगभग साढ़े चार लाख रुपए बताई गई है।

     सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि उड़ीसा राज्य से ही 90% गांजा हमारे छत्तीसगढ़ में आता है। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!