September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

जनजातीय गरिमा उत्सव ने बदली पहाड़ी कोरवा रोन्ही की जिंदगी,शिविर में मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ

बलरामपुर/राजपुर। शासन की योजनाएं जब दूरस्थ जनजातीय अंचलों तक पहुंचती हैं, तब वे केवल सुविधा नहीं बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव की नई रोशनी भी लेकर आती हैं। ऐसे ही श्रीमती रोन्ही पहाड़ी कोरवा के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है।

        विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत पतरापारा निवासी श्रीमती रोन्ही अपने परिवार के साथ सीमित संसाधनों में जीवनयापन करती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी और संसाधनों के अभाव में कई बार उन्हें उपचार के लिए बैगा-गुनिया के सहारे रहना पड़ता था। बीमारी बढ़ने पर अस्पताल तक पहुंचना और इलाज कराना उनके लिए कठिन और खर्चीला साबित होता था। अस्पताल आने-जाने और दवाइयों में उनकी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता था, जिससे परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता था।
         ऐसे में जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान के तहत आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर में शासन की योजना का लाभ मिला।शिविर में रोन्ही को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किया गया।
आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद अब रोन्ही और उनके परिवार को इलाज के खर्च की चिंता नहीं रहेगी। अब वे जरूरत पड़ने पर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेकर समय पर उपचार करा पाएंगी।
रोन्ही बताती हैं कि पहले बीमारी का मतलब चिंता और आर्थिक परेशानी होती थीं, लेकिन अब आयुष्मान कार्ड बनने से उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का एहसास हुआ है। अब वे अपने परिवार के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर पहले से अधिक निश्चिंत हैं। श्रीमती रोन्ही ने जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर को दूरस्थ ग्रामीणों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब आयुष्मान कार्ड मिलने से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है ।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!