November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राज्यपाल रमेन डेका का जिले में एक दिवसीय प्रवास,,,घटगांव पहुंचे राज्यपाल ने पहाड़ी कोरवा समुदाय से किया संवाद…योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की ली जानकारी

बलरामपुर।05 अक्टूबर। एक साधारण से पहाड़ी कोरवा ग्राम घटगांव में आज का दिन असाधारण बन गया, जब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका वहां पहुंचे। ग्राम घटगांव में राज्यपाल का आगमन ग्रामीणों के लिए गर्व और उत्साह का अवसर बन गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधान पहनकर कर्मा नृत्य के माध्यम से उनका आत्मीय स्वागत किया।

         राज्यपाल श्री डेका ने विकासखंड राजपुर के इस पहाड़ी कोरवा ग्राम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय उत्पादों बांस से बने हस्तशिल्प, वन औषधियाँ और स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार सामग्रियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित आजीविका गतिविधियों, कृषि कार्यों तथा योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड, ऋण पुस्तिका, टीबी मरीजों को पोषण किट तथा महिला स्व-सहायता समूहों को स्वीकृत ऋण के चेक प्रदान किया।

         राज्यपाल श्री डेका ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा केन्द्र एवं राज्य शासन पीएम जनमन योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा परिवारों को लाभान्वित कर रहा है। राज्यपाल श्री डेका ने पहाड़ी कोरवा परिवारों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और शासन की योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और सुझाव सीधे राज्यपाल के समक्ष रखे। इस दौरान पीएम जनमन आवास योजना के लाभार्थियों ने अपने आवास के लिए आभार भी व्यक्त किया। समूह की दीदियों ने भी साझा किया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद कैसे आजीविका संवर्धन कर आय के स्रोत बढ़ा रही हैं और जीवन स्तर में सुधार हुआ है। इस दौरान राज्यपाल श्री डेका ने समूह की दीदियों को सुझाव दिया कि अपने साथ और अधिक लोगों को स्व-सहायता समूह में जोड़ें और आजीविका के अवसर बढ़ाएं।

       राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ 25 वर्षों की विकास यात्रा में एक उभरते हुए राज्य के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य खनिज संपदा से समृद्ध है और यहाँ के लोग मेहनती, सेवा-भावी हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी कोरवा परिवारों की मेहनत और सादगी प्रदेश की पहचान है। उन्होंने बांस उत्पादन और उसके वैल्यू एडिशन को आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बताया तथा पहाड़ी कोरवाओं को बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि आप सभी पीव्हीटीजी परिवार नशे से दूर रहें, शिक्षा और आजीविका पर ध्यान देने से जीवन में स्थिरता आएगी।

         कार्यक्रम में उपस्थित सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से सड़क, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाणपत्र जैसी मूलभूत सुविधाएँ अब पहाड़ी कोरवा परिवारों तक पहुँच रही हैं। उन्होंने बताया कि अब ये परिवार मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और शिक्षा, आजीविका तथा नेतृत्व में नई भूमिका निभा रहे हैं। ग्राम घटगांव के सरपंच श्री बहाल राम स्वयं पहाड़ी कोरवा समाज से हैं और जनप्रतिनिधित्व का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। सांसद ने बताया कि जिले की 150 पहाड़ी कोरवा दीदीयां “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जो स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

        कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने राज्यपाल को अवगत कराते हुए बताया कि विकासखंड राजपुर का घटगांव ग्राम एक पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम है, जहाँ कुल जनसंख्या 1,998 है, जिनमें से 300 पहाड़ी कोरवा परिवार निवासरत हैं। पूरे जिले में 5,070 पहाड़ी कोरवा परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 19,744 है। विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु शासन की मंशानुरूप तीव्र गति से विकास कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि ग्राम घटगांव के 171 पहाड़ी कोरवा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के माध्यम से घटगांव की पाँच बसाहटों सहित जिले के सभी 5,070 परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में 375 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई है तथा घटगांव के 73 घरों सहित 1,229 घरों का विद्युतीकरण किया जा रहा है।

हितग्राहीमूलक सामग्री का किया वितरण :-

        राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम के अंत में पहाड़ी कोरवा परिवारों को विभागीय योजना अंतर्गत सामग्री का वितरण किया। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 02 महिला स्व-सहायता समूहों को चेक, 05 हितग्राहियों को स्वच्छता किट, 01 हितग्राही को व्यक्तिगत शौचालय की स्वीकृति, 03 हितग्राहियों को बकरी शेड निर्माण की स्वीकृति राजस्व विभाग के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 02 हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड, 03 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 01 हितग्राही को पोषण आहार किट, श्रम विभाग के अंतर्गत 01 हितग्राही को नोनी सषक्तिकरण योजना के अंतर्गत चेक, 04 हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कार्ड, कृषि विभाग के अंतर्गत 04 हितग्राहियों को सरसों बीज तथा उद्यान विभाग के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को टमाटर के पौधे का वितरण किया गया।

       कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक झा, कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!